Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

विवादों में फंसीं नीतीश सरकार की नई नवेली मंत्री लेसी सिंह, मंत्री के ठिकानों पर अत्याधुनिक हथियार छिपाकर रखने का आरोप… “मेवालाल” के बाद लेसी सिंह की छुट्टी की बारी ?…

नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार होने के चंद घंटो में ही सरकार की फजीहत एक बार फिर शुरू हो गई है.. नीतीश सरकार की नई नवेली मंत्री लेसी  सिंह विवादों में घिर गईं हैं.. पूर्व आईपीएस अमिताभ दास ने डीजीपी को पत्र लिखकर मंत्री लेसी सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं…

बिहार के पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास ने बिहार सरकार के मंत्री बनी लेसी सिंह पर सवाल उठा दिया है. बिहार पुलिस के पूर्व रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी अमिताभ ने नई नवेली मंत्री लेसी सिंह के बारे में डीजीपी को पत्र लिखा है. उन्होंने आरोप लगाया है कि नीतीश सरकार में मंत्री बने लेसी सिंह के ठिकानों पर एके-47, AK-56 और एसएलआर जैसे अत्याधुनिक हथियार छिपाकर रखे गए हैं. इसके बारे में उनके पास पक्की सूचना है.

‘बिहार पुलिस को जल्द से जल्द लेसी सिंह के ठिकानों पर छापेमारी करनी चाहिए. हालांकि, रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास ने पहली बार इस तरह का पत्र नहीं लिखा है. इससे पहले भी सरकार गठन के बाद पहली बार मंत्री पद ग्रहण करने वाले मेवालाल पर भी उन्होंने आरोप लगाया था. जिसके बाद ढाई घंटे के अंदर ही मेवालाल ने इस्तीफा दिया था

पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास ने लेसी सिंह के पति बूटन सिंह के बारे में बताया है कि पूर्णिया जिले के खूंखार अपराधी रहे थे. सीमांचल में उनका आतंक रहा था. बुटन सिंह पर हत्या, रंगदारी आदि के दर्जनों मामले दर्ज थे. अप्रैल 2000 में बूटन सिंह को गोलियों से छलनी कर दिया गया था. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बूटन सिंह नीतीश कुमार के लंगोटिया यार रह चुके हैं. मौत के समय बूटन सिंह समता पार्टी से पूर्णिया के जिला अध्यक्ष थे.

उन्होंने बिहार के डीजीपी को पत्र लिखते हुए अवगत कराया है कि बूटन सिंह की हत्या के बाद उसके गिरोह की कमान बिहार सरकार की नई मंत्री लेसी सिंह के हाथों में आ गई है. गिरोह के सारे हथियार भी लेसी सिंह के पास है. मुझे पक्की सूचना है कि लेसी सिंह के ठिकानों पर अवैध हथियार का जखीरा है. कृपया लेसी सिंह के ठिकानों पर पुलिस छापेमारी करे…

महीप , बिहार नाउ, पटना

Related posts

बिहार में इतने दिनों तक टला जमीन सर्वे का काम, मंत्री ने बताई वजह

Bihar Now

Legitimate No Deposit Free To Join Spins Game In Au

Bihar Now

कोरोना को लेकर नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,अब कोरोना मरीजों को दी जाएगी होम आइसोलेशन की सुविधा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो