Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

बक्सर – एकतरफा प्यार में पागल खूनी खेल खेलनेवाला आशिक गिरफ्तार…

रिपोर्ट – धीरज कुमार, बक्सर।

बक्सर : के चौसा में दो दिनों पहले एक शादी समारोह में खूनी खेल खेलने वाला सनकी आशिक दीनबन्धु को पुलिस ने धर दबोचा है।

दरअसल एकतरफा प्यार में पागल सनकी आशिक द्वारा शादी समारोह में जब जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। उसी वक्त दुल्हन को गोली मार दी गयी थी। अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी और दुल्हन गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक ने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि वह युवती से एकतरफा प्रेम करता था और शादी से पहले उसे मना किया था। मगर युवती के इंकार और शादी तय हो जाने से नाराज होकर उसने इस वारदात को अंजाम दे डाला और मौके से फरार हो गया था। आरोपी ने यह भी कबूल किया कि घटना में इस्तेमाल हथियार वह यूपी से लेकर आया था।

वही इस मामले पर बक्सर एसपी शुभम आर्य ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी लड़की को और भी कई गोलियां मारने वाला था ताकि मौके पर ही उसकी मृत्यु हो जाय। मगर पिस्टल ने धोखा दे दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि आरोपी पहले भी शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।

Related posts

Exclusive: सहरसा के एक निजी नर्सिंग होम में लगी अचानक आग, काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू..

Bihar Now

Breaking : अपराधी मस्त, पुलिस पस्त !…. अपराधियों ने एक युवक को मारी गोली, दो हफ्ते में दो दर्जन से ज्यादा गोलीबारी ?…

Bihar Now

Online Casino Slots Real Money No Deposit

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो