Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

हेलिकॉप्टर में जश्न !… 200 सभाएं पूरी होने पर मुकेश सहनी और तेजस्वी यादव ने हेलिकॉप्टर में काटा केक…

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी इस बार के लोकसभा चुनाव में अब तक 200 सभाएं कर चुके हैं. इस मौके पर दोनों नेताओं ने हेलीकॉप्टर में केक काटा. इसका वीडियो गुरुवार (23 मई) को तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हैंडल से शेयर किया. इस दौरान बीजेपी पर तंज भी कसा. सहनी ने दावा किया कि इस बार हम लोगों (इंडिया गठबंधन) की सरकार बननी है.

मुकेश सहनी ने बातचीत में तेजस्वी यादव से कहा कि आज हम लोगों की 205 सभाएं पूरी हो जाएंगी. आपका तो हो चुका है, लेकिन मेरा पहली बार डबल सेंचुरी पूरा हो रहा है. इसी मौके पर सहनी और तेजस्वी यादव ने केक काटा…

मुकेश सहनी ने कहा कि जितनी भी बिहार की जनता है जो हम लोगों को समर्थन दे रही उनके लिए भी यह केके है. बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग हमसे जल रहे हैं उनको भी केक खिलाना चाहते हैं. मुंह मीठा कर लीजिए क्योंकि इस बार हम लोगों की सरकार बननी है. सरकार की उपलब्धि में मुंह मीठा कीजिए.

मुकेश सहनी से हेलीकॉप्टर में बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा, “मेरे दिमाग में नहीं था कि हम लोग 200 सभा कर चुके हैं. मेरे दिमाग में था कि 190 के आसपास हुआ है. विधानसभा में तो इससे भी ज्यादा लगभग 250 के आसपास हमने सभाएं की हैं.” इस पर सहनी ने कहा कि सातवां फेज बाकी है तो ऐसा लगता है कि हम लोग 250 सभा पार जाएंगे.

केक काटने पर तेजस्वी यादव ने सहनी से पूछा कि यह नया आइडिया कहां से आया? इस पर सहनी ने तंज कसा कि हम लोग कुछ नया करें, लोगों को मिर्ची लगे इसलिए. तेजस्वी यादव ने कहा कि आप सबको मिर्ची क्यों लगवा रहे हैं? इस पर सहनी ने बीजेपी पर चुटकी लेते हुए कहा कि ये जो हम दोनों का भाईचारा है इससे लोगों को मिर्ची लगना तय है. हम लोगों की दोस्ती बनी इससे बिहार नहीं देश को भी मिर्ची लग रही है.

इस मौके पर तेजस्वी यादव ने बिहार की जनता का आभार जताया. कहा कि ये केक बिहार की जनता के लिए है. इतनी गर्मी में भी हम लोगों को सुनने आ रही है. उनकी एक ही ख्वाहिश है कि इस बार संविधान को बचाना है. लोकतंत्र को बचाना है. बिहार की जनता ने जो समर्थन दिया है उन सबको धन्यवाद देते हैं…

Related posts

कोरोना को लेकर एलर्ट मोड पर दरभंगा DM, एहतियात के तौर पर 31 मार्च तक मॉल और जिम भी बंद…

Bihar Now

Breaking : बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान,3 फेज में होगा मतदान..

Bihar Now

उपेन्द्र कुशवाहा की जगह JDU ने राज्यवर्धन आजाद को बनाया MLC… पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे हैं राजवर्धन आजाद…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो