Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मुकेश सहनी और तेजस्वी के जश्न पर सियासत !… जेडीयू ने किया पलटवार, कहा- हम अपने हेलिकॉप्टर में मुर्गा खाएं, दूसरों को क्या मतलब…

जेडीयू के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी ने केक का जवाब मुर्गा से दिया है. गुरुवार (23 मई) को पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवालों का वो जवाब दे रहे थे. इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव के रिजल्ट को लेकर बड़ा दावा भी किया.

दरअसल पत्रकारों ने पूछा कि तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने हेलीकॉप्टर में केक काटा है. सहनी ने कहा इससे कुछ लोगों को मिर्ची लगेगी. इस पर विजय कुमार चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव केक काट रहे हैं तो इसमें हमसे क्या पूछ रहे हैं. अगर केक खा रहे हैं या केक काट रहे हैं तो इसमें दूसरे को क्या लेना है? हम अपने हेलीकॉप्टर में मुर्गा खाएं इससे दूसरे को क्या मतलब है? किसी दूसरे को कोई मतलब नहीं है..

जेडीयू कोटे के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि सब लोग अपना काम कर रहे हैं. लोकसभा चुनाव के रिजल्ट को लेकर विजय कुमार चौधरी ने बड़ा दावा किया. कहा कि फैसला जनता को करना है, जिसने हम लोगों के पक्ष में फैसला कर लिया है.

Related posts

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला,राज्य के सभी विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं रद्द करने का निर्देश…

Bihar Now

नीतीश कुमार की पार्टी क्यों कर रही अलीगढ़ के ताले की बात? सुनकर तमतमा जाएंगे लालू-तेजस्वी

Bihar Now

आखिरी चरण के लिए वोटिंग शुरू, 78 सीटों पर हो रही है वोटिंग…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो