Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

जलजमाव व बदहाल सड़क को लेकर आक्रोशित लोगों ने किया दरभंगा का VIP रोड जाम, निजात कब तक ?…

बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है जहां लहेरियासराय स्थित बलभद्रपुर  VIP रोड जो जिले के मुख्यालय से चंद कदमों की दूरी पर स्थित है,उसको लोगों ने जाम कर रखा है..जिले के वार्ड नं0 42 व 44 की सालों से जलजमाव व सड़क की बदहाली को लेकर स्थानीय लोग सड़क पर उतर कर जाम कर रखे हैं..

बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों में स्थानीय विधायक व प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है… कई बार मौके पर पहुंच कर अश्वासन देने के बावजूद आजतक लोगों को बदहाली से निजात नहीं मिल पाया है..इसके खफा होकर बलभद्रपुर ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को बांस बल्ला लगाकर जाम कर रखा है और मौके पर डीएम के आने की मांग को लेकर कड़े हुए हैं…

वहीं स्थानीय डॉ.विनय कुमार मिश्रा ने बिहार नाउ से बात करते हुए बदहाली के आलम का कारण बयां किया.. उन्होंने कहा कि सालों से तमाम संबंधित प्रशासन व विधायक को कहते कहते थक चूके हैं.. सबों ने सिर्फ झूठा बयान देकर मौके से चले गए,जिससे परेशान होकर आज हम लोगों ने सड़क जाम किया है …

वहीं स्थानीय कमलेश मिश्रा , काशी नाथ झा व दिगंबर झा ने कहा कि सालों से बदहाली का दंश हमलोग झेल रहे,जिसकी जानकारी बार बार तमाम संबंधित प्रशासन व विधायक को दी गई, बावजूद किसी ने सुध लेना मुनासिब नहीं समझा…

सड़क जाम करने के बाद से लंबा कतार गाड़ियों का खड़ा है..लंबे जाम से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है..अब स्थानीय प्रशासन कैसे इस जाम को हटवाती है ये देखना होगा…

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा..

Related posts

नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा के साथ नियमित शिक्षक के समान वेतन औऱ सेवा शर्त लागू करे सरकार, BJP ने कर दी बड़ी मांग…

Bihar Now

Breaking : पूर्व जिला पार्षद हत्याकांड में आया नया मोड़, JDU विधायक पर हत्या का आरोप !…

Bihar Now

बिहार के कई जिलों में आज बदल सकता है मौसम का मिज़ाज, भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट….

Bihar Now