Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारराष्ट्रीय

ATM में रुपए डालने वाला कर्मी ने ही गायब किया नगद, गिरफ्तार…

सहरसा – सदर थाना क्षेत्र के तिरंगा चौक समीप केनरा बैंक के ATM से बीते रात करीब दस लाख नगद चोरी की सूचना पुलिस को मिली।

घटना स्थल पर पहुंच पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में ATM को देख अनुमान लगाया कि ATM के साथ न जबरदस्ती हुई है और न ही तोड़ा गया है ऐसे में प्रथम दृष्टया रुपया डालने वाले कर्मी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया और गहन पूछताछ पूछताछ के बाद हिरासत में लिये गए व्यक्ति ने घटना में अपनी-अपनी संलिप्तता स्वीकारी और पुरे घटना में 01अन्य व्यक्ति के शामिल होने की बात कही।

घटना की जानकारी हेतु आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस कप्तान ने बताया कि आज सुबह आमजनों के द्वारा सदर थाना को सूचना प्राप्त मिली कि तिरंगा चौक के समीप एक एटीएम से चोरी की घटना हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस द्वारा एटीएम में पैसा डालने वाले राइटर सेफगार्ड के ही 2 कर्मी सहरसा जिला के बैजनाथपुर निवासी लल्लू मालाकार एवं सुपौल जिला के मुरली निवासी दिलीप कुमार ATM से नगद राशि गायब करने में शामिल हैं।

पूछताछ के दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया जिसके बाद सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित कर उसके घरों पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान एटीएम से लूटे गए 10 लाख में से सात लाख 60 हजार रुपये की बरामदगी की गई। वहीं इस घटना को अंजाम देने में संलिप्त एक और व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।

मौके पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी, सदर थानाध्यक्ष राजमणि, एसआई अभिषेक अंजान सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।

रितेश हन्नी बिहार नाउ सहरसा

Related posts

नरेंद्र मोदी जी, राजनीति शास्त्र के विद्यार्थी हैं हमलोग, नीति शास्त्र मत पढ़ाईए… आप कब देश‌ से‌ माफी मांगेंगे… पीएम मोदी से जेडीयू का सवाल ? …

Bihar Now

दरभंगा के गंडक छात्रावास में अवैध रूप से रह रहे छात्रों को 3 दिनों के भीतर छात्रावास खाली करने का आदेश …

Bihar Now

बिहार आ रही ट्रेन को पकड़ने के लिए मची भगदड़,सूरत रेलवे स्टेशन पर 1 यात्री की मौत…

Bihar Now