Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनरमतोराजनीतिराष्ट्रीय

Big Breaking : दरभंगा के स्कूल के गेट में दौड़ा करंट, एक छात्रा की मौके पर ही मौत, 9 की हालत गंभीर..

इस वक्त की बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है, जहां उच्च माध्यमिक विद्यालय जाले के एक गेट में करंट दौड़ने से एक छात्रा की झुलसकर मौत हो गई है, वहीं 9 स्टूडेंट्स गंभीर रुप से घायल हैं.मिली जानकारी के अनुसार, दरभंगा के जाले के उच्च माध्यमिक विद्यालय जाले में एक लोहे के गेट में बिजली के तार सट जाने से करंट दौड़ रहा था.

तभी एक छात्रा उसकी चपेट में आ गई. अपनी दोस्त को तड़पता देख अन्य स्टूडेंट उसे बचाने आए. जिसमें से 9 बच्चे करंट की चपेट में आ गए. इन बच्चों को निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. जहां सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है.

घटना शुक्रवार की दोपहर की है. जहां स्कूल के गेट में करंट आने से एक छात्रा की मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची सीओ को ग्रामीणों ने स्कूल में बंधक बना लिया है.

Related posts

Big Breaking : कोरोना संकट के बीच स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार का तबादला…

Bihar Now

पटना के बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक कुमार ‘बंटी’ ने नामांकन वापस लिया … चुनाव लड़ने से किया इनकार

Bihar Now

Big Breaking: बेगूसराय में फिर से लागू हुआ लॉक डाउन,6 दिनों के लिए लॉक डाउन… ..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो