Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

दिनदहाड़े बेगूसराय में सीएसपी संचालक से 5 लाख की लूट, मौके पर ही संचालक की मौत……

बेगूसराय में एक बार फिर अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है । इतना ही नहीं इस छीना झपटी के दौरान बाइक सवार पीड़ित ने अपना नियंत्रण खो दिया और औंधे मुंह नीचे गिर गया और सर में चोट आने की वजह से पीड़ित सीएसपी संचालक का मौके पर ही मौत हो गई । घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा ओवरब्रिज के समीप की है ।

मृतक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के मनीअप्पा निवासी मुक्तेश्वर कुमार के पुत्र शशि कुमार के रूप में की गई है । फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगे की छानबीन में जुट गई है।
क्या है पूरा मामला एक रिपोर्ट ।
मटिहानी थाना क्षेत्र के मनिअप्पा निवासी मुक्तेश्वर कुंवर का पुत्र शशि कुमार बेगूसराय में दो जगहों पर एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र चलाता था ।

आज शशि कुमार बाघा स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से पांच लाख रुपये निकालकर अपने सीएसपी ब्रांच बाइक से रजौरा जा रहा था इसी क्रम में पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने पहले शशि कुमार का पीछा किया और जैसे ही शशीकुमार ओवर ब्रिज के ऊपर चढ़े बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया तथा शशि कुमार की बाइक पर पीछे बैठे अजय कुमार से रुपयों भरा बैग छीन लिया ।

रुपयों से भरा बैग छीनने के बाद अपराधी शशि कुमार के कंधे में लटक रहे बैग को भी खींचने लगा जिससे शशि कुमार ने बाइक पर से अपना नियंत्रण खो दिया और औंधे मुंह वहीं गिर पड़े। गिरने की वजह से शशीकुमार के सर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही मौत हो गई । इस बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गया ।

मृतक के साथ बाइक पर बैठे उनके रिश्तेदार अजय कुमार ने बताया की तीन मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया । पहले एक-एक कर बाइक सवार सभी अपराधियों ने सुनियोजित तरीके से बाइक को घेर लिया और इस घटना को अंजाम दिया है । लेकिन पुलिस इस पूरे मामले को हादसा बता रही है ।पुलिस के अनुसार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शशि कुमार की मौत हुई है ।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

बाइट- अजय क्ष््ष

Related posts

Bihar Now

दरभंगा : अलग अलग अखड़ा के लोगो मे हुई भिड़ंत, एक दूसरे के जुलूस पर की पत्थरबाज़ी, पत्थरबाज़ी और मारपीट में ताजिया को भी लोगो ने पहुचाया नुकसान, कई लोग जख्मी…

Bihar Now

Big Breaking : मुंगेर के बाद भागलपुर में कृमि की दवा खाने से एक मध्य विद्यालय के 15 बच्चे की बिगड़ी तबीयत, रेफरल अस्पताल में भर्ती…

Bihar Now