Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

Big Breaking : लालू यादव का बड़ा दावा, उपचुनाव के बाद मचेगी भगदड़, बिहार में हम बनाएंगे सरकार… तेजस्वी यादव ने उखाड़ कर फेंक दिया और हम करेंगे विसर्जन…

पटनाः लंबे अंतराल के बाद बिहार लौटे राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कांग्रेस के साथ गठबंधन, तेजस्वी यादव, उपचुनाव सहित कई अन्य मुद्दों पर अपनी राय दी है. उन्होंने दावा किया है कि उपचुनाव में दोनों सीटों पर आरजेडी ही जीतेगी. वहीं कांग्रेस के साथ गठबंधन के सवाल पर भी बड़ा बयान दिया है.

उन्होंने कहा कि “मैं अभी बीमारी में चल रहा था लेकिन बिहारवासियों का मोह मुझे खींच कर लाया कि ऐसा महसूस हुआ कि वो लोग मुझे बुला रहे हैं इसलिए मैं निरोग हो गया.

27 अक्टूबर को मैं कुशेश्वरस्थान और तारापुर में जनता जनार्दन का नमन करूंगा. हम दोनों सीटों पर शानदार वोट से जीत रहे हैं. इन दोनों सीटों का बहुत महत्व है, निश्चित रूप से इनके यहां भगदड़ मचेगी और हम लोग सरकार बनाएंगे. बेईमानी से ये कब तक टिकेंगे?”

लालू प्रसाद यादव कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर कहा कि देश की जनता अब विकल्प चाहती है. उन्होंने कहा कि हम भी चाहते हैं कि कांग्रेस देश का विकल्प बने. कांग्रेस को ही सबसे ज्यादा भूमिका होनी चाहिए. कांग्रेस पार्टी को हमसे ज्यादा कोई मदद किया है क्या. कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर की सबसे पुरानी पार्टी है. लेकिन भक्त चरणदास पर दिए ‘भक्चोन्हर’ बयान को लेकर इशारे में उन्होंने कहा कि ये छुटभैया सब अपनी नौकरी कर रहा है.

उपचुनाव में सत्तापक्ष खासकर नीतीश कुमार की पार्टी के द्वारा झोंकी जा रही ताकत को लेकर लालू प्रसाद यादव ने कहा कि उनको छटपटी धर लिया है. उनके पैरों के आगे से जमीन खिसक रही है. जबकि, इन सीटों पर हमारी जीत तय है.

जब उनसे पूछा गया कि आपकी अनुपस्थिति में तेजस्वी यादव ने पार्टी को जितना संभाला, इसकी कितनी उम्मीदें थी, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी तो वही (तेजस्वी) ही देख रहा है. उसने पार्टी को जितना संभाला है, उतनी हमारी उम्मीद नहीं थी. पार्टी के सभी लोग एक पैर पर खड़े होकर आरजेडी को बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनाई. सरकार तो हमारी बन ही गई थी लेकिन बेईमानी करके लोग सरकार बना रहे हैं. लेकिन उपचुनाव वाली दो सीटों पर हमारी जीत तय है. निश्चित रूप से हम सरकार बनाएंगे.

Related posts

चुनावी दंगल के बीच ठेंगे पर दिख रही चुनाव आयोग की Covid 19 गाइडलाइंस, खुलेआम उड़ रही धज्जियां !…

Bihar Now

बिहार में एक और पुल गिरा ! … मधुबनी में निर्माणाधीन पुल का गर्डर ध्वस्त…

Bihar Now

मुख्यमंत्री ने पौधारोपण कर राज्यस्तरीय बन महोत्सव – 2023 का किया उद्घाटन…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो