Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Big Breaking : क्वरंटाइन सेंटर पर फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल…

बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है जहां पीपराकोठी  के बंगरी मध्य विद्यालय क्वारंटाइन सेंटर पर फायरिंग हुई है। क्वारेंटाइन सेंटर पर हुई फाय़रिंग के बाद से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। हालांकि पुलिस इस तरह की किसी घटना से इंकार कर रही है।

क्वारेंटाइन हुए लोगों ने बताया कि बीती रात में करीब एक बजे पल्सर सवार दो व्यक्ति आए व चलती बाइक फायरिंग करते हुए निकल गये। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

घटना के पीछे क्वारेंटाइन सेंटर को हटाने को लेकर दहशत फैलाने की बात सामने आ रही है।

सेंटर में भर्ती लोगों के साथ-साथ, जेनेरेटर ऑपरेटर, और विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव पति सुरेंद्र पासवान ने बताया कि गोली की आवाज सुन सैकड़ों लोग इकठ्ठे हुए व पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है..

विवेक कुमार, बिहार नाउ, मोतिहारी

Related posts

राष्ट्रगान विवाद में वायरल वीडियो पर CM Nitish Kumar को हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत…

Bihar Now

पटना की मेयर के बेटे हुए कोरोना पॉजिटिव,नगर निगम में मचा हड़कंप

Bihar Now

जेडीयू के पूर्व विधायक रामबालक सिंह दोषी करार, कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के मामले में सुनाया फैसला…

Bihar Now