Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

Big Breaking : दरभंगा में 14 वर्षीय बच्चा लापता, थानाध्यक्ष ने FIR लेने से नकारा, तो SSP ने दिखाई गंभीरता…अनहोनी की आशंका से सहमे परिजन..

दरभंगा :चुनाव में व्यस्त रहने की बात बोलकर बेंता ओपी ने लिखित आवेदन लेने से किया इंकार, 24 घंटा बीतेगा तभी पुलिस द्वारा खोजबीन की जाएगी… यह सुनकर रोते हुए थाने से लौटी माही की मां रीनू देवी ने कैमरे पर सुनाई पूरी आपबीती

दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र का क्षेत्र के बेंता ओपी अंतर्गत अल्लपट्टी दोनार रोड के बीच इमली पेड़ के सामने स्थित राजपूत/प्रोफेसर कॉलोनी में धीरेन्द्र सिंह के मकान के किराएदार शिक्षिका रीनू देवी का 15 वर्षीय पुत्र माही सिंह रविवार सुबह 9.30 बजे से लापता है।

मां रीनू देवी ने बताया कि माही 9.40 am में घर से दोनार चौक स्थित कैनरा बैंक के एटीएम से मिनी स्टेटमेंट निकालने गया। सुबह 9.56 बजे माही की मां के एसबीआई एकाउंट से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर बैलेंस चेक करने का मैसेज आया जिसके बाद माही वापस घर नहीं लौटा। एटीएम से पैसा भी नहीं निकाला गया जिससे कहीं वो जाएगा।

बताया जा रहा है कि परिजन किडनैपिंग की आशंका जता रहे हैं और किसी तरह की अनहोनी होने की संभावना से डरे सहमे हैं।

माही सिंह मूल रूप से मधुबनी जिला के कछवी (लखनौर प्रखंड) निवासी महेंद्र सिंह का पुत्र है जो विदेश में रहकर जॉब करते हैं और माता रीनू देवी सरकारी विद्यालय में शिक्षिका हैं।

दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बेंता एस एच ओ एवं सीआई को अग्रतर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

सहरसा के एक क्वरंटाइन सेंटर ने खोल दी कुव्यवस्था की पोल…शर्म करो, ये गरीब मजदूर भी इंसान हैं, पशु नहीं…एक क्वरंनटाइन सेंटर में श्रमिकों को दिया जा रहा “सूखा चूरा,नमक व मिर्च”…वीडियो वायरल – RJD…

Bihar Now

Breaking : छठ घाट पर अपराधियों ने 5 लोगों को मारी गोली, 3 की हालत गंभीर, “सु”शासन पर सवाल ?…

Bihar Now

How To Play Best Australian Pokies For Money

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो