Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

Big Breaking : बिहार के पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन की कोरोना से मौत… दिल्ली के तिहाड़ जेल में काट रहे थे उम्र कैद की सजा..

सिवान के पूर्व सांसद व बाहुबली मोहम्मद शहाबुद्दीन का निधन हो गया है। शहाबुद्दीन को कोरोना संक्रमित होने के बाद नई दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां कल उनकी हालत गंभीर होने के बाद आईसीयू में शिफ्ट किया गया था डॉक्टरों ने उनकी हालत को चिंताजनक बताया था। शहाबुद्दीन का जन्म 10 मई 1967 को हुआ था। 54 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली

बता दें कि तिहाड़ में बंद बिहार के बाहुबली पूर्व राजद सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन कोरोना पॉजिटिव हो गए थे उसकी हालत खराब हो गई थी वो दिल्ली के तिहाड़ जेल में उम्र कैद की सजा काट रहे थे. जहां बीते 21 अप्रैल को उन्हें कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जेल परिसर में ही इलाज चल रहा था। लेकिन बीते मंगलवार रात हालत गंभीर हो गई थी. जिसके बाद पूर्व सांसद को दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तिहाड़ प्रशासन के मुताबिक फिलहाल पूर्व सांसद तिहाड़ 2 नंबर जेल की हाई सुरक्षा सेल में बंद था जहां उसे संक्रमण हुआ था।

पूर्व सांसद के इलाज को लेकर नई दिल्ली हाईकोर्ट ने भी उसके बेहतर इलाज के लिए राज्य सरकार को पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। बीते शुक्रवार को उसे अस्पताल में इलाज के दौरान सांसों में तकलीफ के बाद आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसके बाद से ही उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही थी।

Related posts

BJP पर RJD का निशाना, कहा – केंद्रीय नेतृत्व के इशारे पर भाजपा नेता लालू जी के खिलाफ कर रहे अनर्गल बयानबाजी…

Bihar Now

नीतीश कुमार पर बिफरे तेजस्वी यादव, सूबे में रेप की घटना को लेकर साधा निशाना…

Bihar Now

Big Breaking: पटना AIIMS से कूदकर एक कोरोना पीड़ित मरीज ने की खुदकुशी, मौत..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो