Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Big Breaking :सहरसा में बेखौफ बदमाश… मामूली-सी बात को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या, सवालों के घेरे में पुलिस की मुस्तैदी ? …

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सहरसा से आ रही है जहां आपसी विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है… जानकारी के मुताबिक, खेत में लगे मूंग की फसल चराने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी…

चंद घंटे पहले वारदात को अंजाम दिया गया है..घटना जिले के बनमा इटहरी ओपी क्षेत्र ओपी के खुरेशान गांव की घटना बताई जा रही है… हालांकि मौके वारदात पर पुलिस पहुंच कर जांच में जुट गई है…

वहीं SDPO बख्तियारपुर मृदुला कुमारी ने बिहार नाउ से बात करते हुए कहा कि दो लोग आपस में फसल चुराने के विवाद को उलझे, जिसके बाद आरोपी मृत्युंजय यादव ने एक युवक पर गोली चला दी..गोली लगने से युवक की मौत हो गई है… आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है…

बिहार नाउ ने जब SDPO से सवाल किया कि इतनी जल्दी आर्मस कहां से आ जाती है कि तुरंत गोलियां चल जाती है..इस सवाल SDPO ने जो जवाब दिया,वो वाकई जिले के पुलिस तंत्र पर सवाल खड़े कर देता है…

SDPO  ने कहा कि क्या कीजिएगा मुंगेर बगल में है, चोरा छिपा के ले आता है सब..क्या कीजिएगा…अब इस बातों इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि सहरसा जिला पुलिस तंत्र कितना मजबूत और जनता के लिए तत्पर है…

सबसे बड़ा सवाल कि आखिर आपसी विवाद में इतनी जल्दी आर्मस कहां से आ गया ?…

2. क्या बदमाशों में जिला पुलिस का खौफ नहीं है ?

3. लॉक डाउन के दौरान ऐसी वारदात क्या पुलिस की कार्यशैली पर सवाल नहीं खड़ी करती हैं ?

4. हमेशा तत्पर रहने का दावा करने वाली सहरसा पुलिस को क्या इसका जवाब नहीं देनी चाहिए कि आखिर लॉक डाउन के दौरान जिले में बदमाश बेखौफ क्यों ?…

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

 

Related posts

लालू यादव चाहें तो मुझे गोली मरवा दें, सबसे अच्छा यही होगा… सीएम नीतीश कुमार का बड़ा बयान…

Bihar Now

बैठक में शामिल होने के लिए पटना पहुंचीं ममता बनर्जी, बैठक से पहले लालू यादव से की मुलाकात …

Bihar Now

खगड़िया के एक स्कूल में शराब पीते दो शिक्षक गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पूछा – हाथ में हथकङी लगा है, कैसा महसूस हो रहा है ?…

Bihar Now