Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

Big Breaking : सहरसा में हथियार के बल पर बैंक कर्मी से लूट, मारी गोली…चंद दिनों के अंदर लूट की दूसरी वारदात, सवालों के घेरे में पुलिस की मुस्तैदी के दावें !…

बी एन सिंह पप्पन, क्राइम हेड,कोसी प्रक्षेत्र, बिहार नाउ

सहरसा के सदर थाना एवं सौरबाजार थाना के सिमा धमसेनी एवं कोरलाही गॉव आसपास के क्षेत्र को अपराधी अपना सेफ जोन मानकर एक से एक घटना को अंजाम देकर बेख़ौफ़ घूम रहा है।इन क्षेत्र में लूट,राहजनी एवं गोलीबारी की घटना को अंजाम देने से वे नहीं हिचक रहे हैं।

मंगलवार को भी दिनदहाड़े सदर थाना क्षेत्र के कोरलाही से सुलिन्दाबाद जाने वाली बायपास रोड स्थित कब्रिस्तान के निकट एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड बैंक के कर्मी को गोली मारकर 60 हजार नकद की लूट कर ली है।

उक्त कर्मी खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत नया गांव निवासी अनुज राय का पुत्र राजकुमार राय है। उनके साथ अररिया जिले के निवासी एवं दूसरे बैंक कर्मी दिलचंद्र कुमार भी आ रहे थे। लेकिन दोनों अलग-अलग बाइक से थे। ऐसे में दिल चंद्र कुमार की बाइक जब आगे निकल गई। पीछे से आ रहे राजकुमार राय पर हथियारबंद अपराधियों ने गोली चलाई। जो उनके दाएं हाथ के केहुने पर लगी। जिससे वे बाइक समेत नीचे गिर पड़े। जिसके बाद अपराधियों में उनसे रुपए छीन कर फरार हो गए।
पीड़ित फाइनेंस कर्मी ने बताया कि हुए वे लोग अलग-अलग गाड़ी से मंगलवार को धनसैनी में मीटिंग आयोजित एवं रुपये कलेक्शन कर वापस पॉलिटेक्निक रेलवे ढाला निकट स्थित बैंक के ब्रांच लौट रहे थे। जैसे ही वे लोग बाईपास सड़क पर स्थित कब्रिस्तान के निकट पहुंचे।

तभी पल्सर बाइक पर सवार तीन अपराधी उन्हें रुकने का इशारा किया। वे तेजी से निकलने का प्रयास किया। जिस पर अपराधियों ने उनके ऊपर गोली चला दी। जिससे वे बाइक समेत नीचे गिर गए और अपराधी उनसे रुपए छीन कर सहरसा बस्ती की ओर फरार हो गए हैं।
सदर डीएसपी संतोष कुमार ने बताया कि बाइक सवार तीन अपराधियों द्वारा गोली मारकर रुपए छीन लिए गए हैं। पीड़ित का बयान दर्ज की जा रही है। सभी अपराधी की जल्द गिरफ्तारी होगी।
मालूम हो कि इससे पूर्व भी 23 मई को पेट्रोल पम्प कर्मी से धमसेनी गॉव के समीप अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट पाट मचाया था।

 

Related posts

जेईई-मेन में एलिट ने फिर लहराया परचम… संस्थान में खुशी की लहर, गुलाल के साथ जश्न का इजहार…

Bihar Now

बिहार के 11 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी ओवैसी की पार्टी AIMIM, ओवैसी का बड़ा ऐलान ….

Bihar Now

प्रिंसिपल साहब का बार बालाओं के साथ अश्लील डांस, वीडियो वायरल, शादी समारोह में शामिल हुए थे प्रिंसिपल साहब !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो