Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

Big Breaking: खबर चलाने पर एक पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी, जेडीयू नेता चंद्रिका राय के नाम पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर दी धमकी…

इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है खबर चलाने को लेकर एक पत्रकार को जान से मारने की धमकी मिली है… बिहार नाउ न्यूज़ के संपादक अभिषेक झा को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है… जानकारी के मुताबिक, राजद से जेडीयू में आए चंद्रिका राय के नाम पर एक अज्ञात व्यक्ति ने पत्रकार अभिषेक झा को फोन कर घर से खींच कर गोली मारने की धमकी दी है… तकरीबन शाम 6 बजे 7972724429 इस मोबाइल नंबर से धमकी भरा फोन आया, जो अपने आप को चंद्रिका राय के काफी करीबी बता रहा था…

फोन पर उस अज्ञात व्यक्ति ने पत्रकार अभिषेक झा को कहा कि चंद्रिका राय के संदर्भ में तुमने खबर क्यों चलाया…ये उनका पारिवारिक मामला है.. जिसके बाद उस व्यक्ति ने कंफ्रेंस पर एक तथाकथित चंद्रिका राय को फोन‌ पर ले लिया,और पत्रकार अभिषेक झा को गाली गलौज करते हुए घर से खींच कर गोली मार देने की धमकी दी…

इस मामले को लेकर बिहार नाउ के संपादक अभिषेक झा ने जेडीयू नेता चंद्रिका राय से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की,तो उन्होंने फोन पिक नहीं किया… जिसके बाद अभिषेक झा उनके पीए विपिन को फोन किए… चंद्रिका राय के निजी सचिव विपिन ने फोन उठाया ,इसके बात तमाम इन ‌सारी  बातों से जब अवगत हो गए..तो विपिन इस मामले से इंकार करते हुए कहा कि हमारे नेता जी या हमारे टीम के सदस्य इस तरह की वारदात नहीं कर सकते हैं…ये बिल्कुल ग़लत हुआ है…

इस मामले पर विपिन ने कहा कि जो कोई भी है उस पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए साथ ही उन्होंने चंद्रिका राय को भी ये बात बताने की बात कही…

दरअसल बिहार नाउ पर  चंद्रिका राय को लेकर तेजप्रताप यादव की ओर से दिए गए बयान को चलाया गया था,जिसको लेकर अभिषेक झा धमकी मिली है…

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

 

Related posts

“नीतीश कुमार के लिए दरवाजा हमेशा खुला ही रहता है”… नीतीश कुमार को लालू यादव का खुला ऑफर….

Bihar Now

कांग्रेस नेता सदानंद सिंह के निधन पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने व्यक्त की शोक संवेदना, कहा – सदानंद जी के निधन से बिहार की राजनीति में एक युग का अंत हो गया…

Bihar Now

पटना समेत पूरे बिहार में बिहार बंद का एलान… बिहार संपर्क क्रांति को दरभंगा में रोका गया… बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के खिलाफ हल्लाबोल !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो