Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

Breaking: मृतक की पहचान को लेकर मर्डर के घंटों बाद कंफ्यूजड क्यों है सहरसा पुलिस ?…पवन‌ यादव नहीं, आनंद राय की हुई है हत्या …

बिहार के सहरसा जिले में हत्या का दौर बदस्तूर जारी है। पुलिस का ख़ौफ़ अपराधियों पर सिफर साबित होते दिख रहा है, इधर विगत 15 अगस्त से लेकर आज तक 4 हत्याएं हो चुकी है। लेकिन पुलिस के पकड़ से अभी भी अपराधी गिरफ्त में नहीं आया है। बतातें चलें कि सरेशाम अज्ञात अपराधियों ने 20 वर्षीय युवक आनंद रॉय नामक युवक को सदर थाना क्षेत्र के सीताराम चौक के पास सीने में गोली मारकर जख्मी किया। जिसके बाद आनन फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सदर थाना क्षेत्र के कोसी चौक निवासी मुन्ना रॉय का पुत्र आंनद रॉय के रूप में हुई। वहीं पुलिस निजी नर्सिंग होम पहुंचकर जांच में जुटी।

वहीं इस घटना को लेकर सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने कहा कि सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक की गोली लगने से मौत हुई है। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के कोसी चौक निवासी मुन्ना रॉय का पुत्र आंनद कुमार रॉय के रूप में हुई है। वहीं अबतक न तो गोलीबारी में संलिप्त अपराधियों की पहचान हो सकी है और न ही हत्या के कारणों का खुलासा हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताते चले कि प्रथमदृष्टया एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने प्रेस को दिए बयान में मृतक युवक का नाम पवन यादव बताया था । जिसका घर बैजनाथपुर ओ पी के गम्हरिया का बताया गया। बाद में छान बिन के बाद मृतक सहरसा के कोशी कॉलोनी का निकला..

बी एन सिंह पप्पन,क्राइम हेड, बिहार नाउ

Related posts

सोन नदी में फंसे 30 से ज्यादा ट्रक, पानी बढ़ता देख भागे ड्राइवर-खलासी…

Bihar Now

Free Pokie Slots Online No Download

Bihar Now

पटना SSP समेत बिहार के 21 आईपीएस अफसरों का प्रमोशन, 11 का DIG में प्रमोशन…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो