Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

दरभंगा के एक पुलिस अधिकारी हुए कोरोना पॉजिटिव, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप…

दरभंगा में कोरोना के बढ़ते मरीज के बीच शुक्रवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनोज कुमार सहित 38 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। दरअसल सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पिछले तीन चार दिन से अस्वस्थ चल रहे थे। जिसके बाद उन्होंने रैपिड एंटीजन से जांच कराया तो वे कोरोना पॉजिटिव निकल गए हैं। वही कोरोना पॉजिटिव होने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

वही जिले में 38 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद पॉज़िटिव मरीज की संख्या बढ़कर 1,961 हो गयी है। वहीं पूर्व के कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से अबतक 1364 मरीज कोरोना से जंग जीतकर घर लौट चुके हैं। वही सरकारी आकड़े के अनुसार जिले में एक्टिव केस की संख्या 582 है तथा कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 15 है। वही प्रशासन के द्वारा अभी तक करीब 57 हजार लोगों की कोरोना जांच की गई है।

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

 

Related posts

बिहार में नीतीश का सुशासन सवालों के घेरे में, अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को दिया अंजाम

Bihar Now

नेशनल इंटर-कॉलेज क्रॉसवर्ड अभियान 2023 वेस्ट जोन फाइनल सफलतापूर्वक हुआ संपन्न, एनआईसीई जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए G-20 मंच को किया स्वीकार …

Bihar Now

अमित शाह का नीतीश कुमार पर हमला, कहा- पलटू नीतीश बाबू नरेंद्र मोदी के 9 साल के काम का ही हिसाब देने आया हूं..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो