Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

Big Breaking : गोलियों की गूंज से दहला दरभंगा, मंदिर में घुसकर पूजारी को मारी गोली, मौके पर हुई मौत, एक श्रद्धालु घायल…पुलिस की कार्यशैली पर सवाल ?…

इस वक्त की बड़ी खबर दरभंगा के रामबाग स्थित कंकाली मंदिर से सामने आई है,जहां अपराधियों ने सुबह-सुबह मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी है..वहीं बीच बचाव कर रहे एक श्रद्धालु गोली लगने से घायल हैं ,जिनका इलाज पारस हॉस्पिटल दरभंगा में चल रहा है..वहीं एक अपराधी को स्थानीय लोगों ने पीट पीट कर मार डाला..वहीं 2 अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गए…

जानकारी के मुताबिक,थोड़ी देर पहले हथियारों से लैश कंकाली मंदिर आए अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें मंदिर के पुजारी की मौके पर ही मौत हो गई..वहीं एक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज पारस अस्पताल में चल रहा है..

वहीं मृतक के बेटे ने बताया कि अपराधी पुलिस की मौजूदगी में गोली फायरिंग कर घटना को अंजाम देते हुए यहां से फरार हो गया… बता दें कि कंकाली मंदिर विश्वविद्यालय थाना से महज चंद कदमों की दूरी पर स्थित है और यह काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है,  जहां श्रद्धालुओं की काफी भीड़ दुर्गा पूजा के मौके पर देखी जाती है, बावजूद अपराधी ऐसे घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाता है ये अपने आप में एक बड़ा सवाल है…

वही मौके पर पहुंचे दरभंगा के एसएसपी बाबूराम ने बताया कि पुजारी के बेटे कि कल रात किसी के साथ मोबाइल पर काफी बहस हुई थी जिसके बाद आज सुबह इस घटना को अंजाम दिया गया है..हथियार से लैस अपराधी मंदिर पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें पुजारी की मौके पर ही मौत हो गई और एक श्रद्धालु बीच -बचाव करने आए जिनकी गोली लगने से हालत गंभीर बताई जा रही है हालांकि उनकी इलाज पारस अस्पताल में चल रहा है…

दरभंगा दरभंगा में हुई इस घटना ने एक बार फिर पुलिस के कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं ?..

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

“I.N.D.I.A के प्रभाव का नतीजा है N.D.A की बैठक, हताश-परेशान और घबराहट में है बीजेपी”

Bihar Now

पेट्रोल पंप लूटकांड का उद्भेदन,5 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार…

Bihar Now

Big Breaking : एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती, सरेशाम एक व्यवसाई को अपराधियों ने मारी गोली…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो