बेगूसराय शहर में एक तरफ जहां लोग टूटी हुई सड़क से बेहाल है तो वहीं दूसरी ओर सड़क निर्माण के बाद लोगों के द्वारा अतिक्रमण का दौर भी शुरू हो गया है इसी कड़ी में आज नगर थाना क्षेत्र के वार्ड 40 सर्वोदय नगर में एक मकान मालिक के द्वारा सड़क पर चहारदीवारी देकर उस पर अवैध कब्जा किया जा रहा था ।
स्थानीय लोगों के द्वारा इस बात का जब विरोध किया गया तो लोगों का आरोप है कि मकान मालिक अभय कुमार सिंह एवं उनके कुछ अन्य लोगों के द्वारा हथियार के बल पर लोगों को डराया धमकाया जाने लगा । इस हालात को देखते हुए स्थानीय लोगों ने बेगूसराय के एसपी अवकाश कुमार को इस बात की सूचना दी तत्पश्चात एसपी अवकाश कुमार के निर्देश पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और फिलहाल अतिक्रमण को रोका गया । इतना ही नहीं मौके पर समाचार संकलन के लिए पहुंचे पत्रकारों के साथ भी मकान मालिक अभय कुमार सिंह के लोगों के द्वारा बदसलूकी की गई और उन्हें बेवकूफ तक कहा गया।
तस्वीरों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि किस तरह अतिक्रमणकारियों ने पत्रकारों के साथ बदसलूकी की। हेलो के आरोपियों ने हथियार का प्रदर्शन करने की बात से साफ साफ इंकार किया है उन लोगों का कहना है की राजनीति के तहत मिथ्या आरोप लगाया जा रहा है तथा बदनाम करने की कोशिश की जा रही है । बाद में पुलिस के द्वारा समझा-बुझाकर मामले को शांत करवाया गया है..
धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय
