Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सीएम नीतीश कुमार ने सिमरी बख्तियारपुर मेंं जेडीयू प्रत्याशी के लिए मांगे वोट…

आज सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सूबे के मुखिया नीतीश कुमार चुनावी जनमसभा को संबोधित करने पहुँचे ।सिमरी बख्तियारपुर के हाई स्कूल मैदान में मुख्यमंत्री के चुनावी भाषण को सुनने के किये जन सैलाब उमड़ा था ।

सिमरी बख्तियारपुर उप विधानसभा से जदयू के प्रत्याशी डॉ अरुण कुमार को भारी बहुमत से जिताने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने जनता से भरपूर आशीर्वाद मांगा ।

यह पहली चुनावी सभा थी,जहाँ नीतीश कुमार ने किसी भी विरोधी दल पर ना तो बम छोड़ा और ना ही कोई फुलझड़ी छोड़ी ।नीतीश कुमार सिर्फ विकास की बातें करते हुए जदयू प्रत्यासी को जिताने की जनता से भरपूर अपील की ।

अमूमन अपनी हर चुनावी सभा में विरोधियों पर जमकर बरसने वाले नीतीश कुमार के आज के बदले हुए व्यवहार का मतलब किसी की समझ में नहीं आ रहा था ।इस विधानसभा से राजद ने जफर आलम को और मुकेश सहनी ने अपनी भीआईपी पार्टी से दिनेश निषाद को अपना उम्मीदवार बनाया है ।

वैसे यह बताना बेहद जरूरी है कि इस सीट पर जफर आलम के लिए जहाँ,राजद की तरफ से तेजस्वी यादव सहित कई बड़े नेताओं ने चुनावी सभा को सम्बोधित किया है वहीं भीआईपी ने दिनेश निषाद के लिए मुकेश सहनी के अलावे हम सुप्रीमों जीतनराम मांझी का सहारा लिया ।

जदयू प्रत्याशी डॉक्टर अरुण कुमार को जिताने के लिए बीजेपी ने भी अपनी ताकत झोंक रखी है ।मोटे तौर पर इस उप चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला है लेकिन जदयू का पलड़ा पहले से भारी दिख रहा है ।डॉक्टर अरुण कुमार पहले भी जदयू से सिमरी बख्तियारपुर के विधायक रह चुके हैं ।

इस चुनावी सभा में जदयू के मधेपुरा सांसद दिनेशचंद्र यादव सूबे के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव, लोजपा के खगड़िया सांसद महबूब अली कैसर सहित कई क्षेत्रीय नेता मौजूद थे ।इस चुनावी सभा की सुरक्षा व्यवस्था बिल्कुल चाक चौबंद थी ।

राजीव झा,बिहार नाउ,सहरसा

Related posts

BPSC स्टूडेंट्स के लिए सुनहरा मौका, 29 नवंबर से Perfection IAS में हिन्दी माध्यम के लिए नए बैच की शुरुआत…

Bihar Now

Big Breaking : बेगूसराय में बेलगाम अपराधी, सोए अवस्था में युवक की गोली मारकर हत्या, हत्या के बाद मृतक का निकाला आंख… सवालों में “सु”शासन ?

Bihar Now

मांझी के बेटे के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री नीतीश का बड़ा बयान… “मांझी को अपनी पार्टी विलय करने को कहा, तो मांझी अलग हो गए”…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो