Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

आपत्तिजनक स्थिति मेंं पेड़ से लटकी मिली महिला की शव..

लगता है सुपौल जिले का अपराध से नाता गहराता जा रहा है तभी तो लगातार रेप और हत्या की घटनाएं जिले की सुर्खी बन रही है , एक महीने के अंदर कई गेंग रेप की घटना ने जिले मे अपराधी की सक्रियता को उजागर किया है. इस बीच आज फिर मरौना थाना इलाके में अर्धनग्न अवस्था मे पेड़ से लटकी एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी है.

बताया जा रही उसकी निर्मम हत्या कर शव को अर्धनग्न अवस्था मे पेड़ से लटका दिया गया है. जानकारी मिलते ही मौके पर पहुची मरौना थाने की पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है .

बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय महिला कल देर शाम के बाद अचानक घर से गायब हो गयी और उसकी लाश आज सुबह घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक बगीचे में पेड़ में लटकी अर्धनग्न अवस्था मे मिली , जिसके बाद लटकते लाश को कपड़े से ढंका गया.

शव को देखने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी हांलाकि परिजनों आशंका व्यक्त करते हुए बतलाया है कि किसी ने दुश्मनी में महिला के साथ रेप की घटना करके उसकी निर्मम हत्या करके पेड़ में उसकी लाश को लटका दिया है .

इधर मरौना थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर ना केवल लाश को कब्जे में लिया है ,बल्कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही पुलिस हर विंदु पर जांच पड़ताल में जुट गई है , जानकारी मिली है की मृतका के तीन बच्चे हैं और उसका पति बाहर रहता है .सबसे खास ये है की इस मामले मे पुलिस कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है .

प्रभास चंद्रा,बिहार नाउ,सुपौल

Related posts

त्राहिमाम पत्र पर DMCH के “झा” जी की गजब सफाई… कहा – भावुक होकर अस्पताल अधीक्षक को लिखा गया पत्र मीडिया में हो गया वायरल… DMCH में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है आक्सीजन…

Bihar Now

नीतीश सरकार के सतर्क नहीं होने के कारण डेंगू ने लिया महामारी का रूप, सरकार पर विजय सिन्हा का हमला …

Bihar Now

Breaking : दरभंगा में अभी-अभी करंट लगने से एक वेल्डिंग मिस्त्री की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर कर रहे प्रर्दशन…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो