Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनरमतोराजनीतिराष्ट्रीय

Big Breaking : छठ घाट पर फायरिंग से पहले पिस्टल लोड करते अपराधियों का वीडियो वायरल, बेखबर बनी रही पुलिस ?…

चाक चौबंद व्यवस्था के बीच हो रही छठ पूजा के दौरान क्या इस घाट पर मौजूद नहीं थी पुलिस ?..

सारण जिला के माझी थाना क्षेत्र के मोबारकपुर गाँव स्थित छठ घाट पर गोली कांड में आरोपी युवक का वीडियो वायरल मिला है जिसमे युवक को राइफलनुमा कट्टे में 12 बोर की गोली अपलोड कर फायरिंग करते हुए देखा जा रहा है। फायरिंग के वक्त वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि मोबारकपुर गाँव निवासी स्वर्गीय चितरंजन सिंह का पुत्र नौटंकी सिंह अवैध हथियार में गोली भरता है और दनादन फायर कर रहा है।

पहली फायरिंग वह आराम से कर लेता है लेकिन जैसे ही दूसरी गोली लोड करते ही गोली हवा के बदले भीड़ की तरफ ही फायर हो जाती है । अचरज की बात यह है कि एक अपराधी चरित्र का युवक दनादन फायरिंग कर रहा है और आसपास खड़े लोग उसे रोक नही रहे हैं। फायरिंग की चपेट में आये पाँच लोगो मे से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि दो का इलाज अभी पीएचसी एकमा में हो रहा है। पुलिस घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुँच मामले ली पड़ताल में लग गई है लेकिन सरेआम फायरिंग करते युवको को देख यह साफ लगता है कि अपराधियों के मन मे पुलिस का भय और समाज की परवाह नही है।

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

Related posts

Breaking : पटना में जे पी नड्डा का भारी विरोध… GO Back के लगे नारे, दिखाया गया काला झंडा…

Bihar Now

बिहार चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार का एक और बड़ा एलान, रसोईयों और स्कूल गार्ड की सैलरी हुई दोगुनी

Bihar Now

BJP की वर्चुअल रैली पर तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल, कहा – गरीबों को डाटा नहीं, आटा चाहिए..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो