Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनरमतोराजनीतिराष्ट्रीय

Big Breaking : दरभंगा के स्कूल के गेट में दौड़ा करंट, एक छात्रा की मौके पर ही मौत, 9 की हालत गंभीर..

इस वक्त की बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है, जहां उच्च माध्यमिक विद्यालय जाले के एक गेट में करंट दौड़ने से एक छात्रा की झुलसकर मौत हो गई है, वहीं 9 स्टूडेंट्स गंभीर रुप से घायल हैं.मिली जानकारी के अनुसार, दरभंगा के जाले के उच्च माध्यमिक विद्यालय जाले में एक लोहे के गेट में बिजली के तार सट जाने से करंट दौड़ रहा था.

तभी एक छात्रा उसकी चपेट में आ गई. अपनी दोस्त को तड़पता देख अन्य स्टूडेंट उसे बचाने आए. जिसमें से 9 बच्चे करंट की चपेट में आ गए. इन बच्चों को निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. जहां सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है.

घटना शुक्रवार की दोपहर की है. जहां स्कूल के गेट में करंट आने से एक छात्रा की मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची सीओ को ग्रामीणों ने स्कूल में बंधक बना लिया है.

Related posts

Best 5000 Welcome Bonus Casino Uk

Bihar Now

Breaking : कुशेश्वरस्थान में सातवें राउंड में जेडीयू ने 3320 वोटों से बनाई बढ़त, तारापुर में आरजेडी आगे…

Bihar Now

पति की हत्या की आरोपी महिला की गोली मारकर हत्या, हड़कंप…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो