Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Big Breaking : नीतीश सरकार को बड़ा झटका… पटना हाईकोर्ट ने जातीय जनगणना पर लगाई अंतरिम रोक, अगली सुनवाई 3 जुलाई…

बिहार में नीतीश सरकार को जातीय जनगणना के मामले में बड़ा झटका लगा है, ..राज्य सरकार की ओर से अपने खर्चे पर कराए जा रहे जातीय जनगणना पर पटना हाईकोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है…कोर्ट ने जातीय जनगणना को लेकर फैसला सुरक्षित रखा था, जिसके बाद अंतरिम रोक लगा दी है.. साथ ही अगली सुनवाई 3 जुलाई को होगी..

पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश कृष्णन विनोद चंद्रन की बेंच ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद फैसले को दिया है ..

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट में इस मामले को सुनवाई के लिए भेजा था। मामले की सुनवाई के दौरान पटना हाईकोर्ट ने पूछा कि जातीय गणना कराने का मुख्य मकसद क्या हैं? जातीय गणना कराना राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में है या नहीं?

गौरतलब है कि जाति आधारित गणना दो चरणों में बिहार में हो रहा है। पहले चरण में मकानों की गिनती की गयी वही दूसरे फेज में घर-घर जाकर 17 सवाल किये जा रहे हैं। जातीय गणना का दूसरा चरण 15 अप्रैल से शुरू हुआ जो 15 मई तक चलेगा..

बिहार सरकार के आदेश पर जातीय गणना का काम बिहार में हो रहा है। वही जातीय आधारित गणना पर रोक लगाने की मांग को लेकर 21 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई।

सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया कि जनगणना कराना केंद्र सरकार का अधिकार क्षेत्र है। राज्य सरकार इसे नहीं करा सकती। मामला बिहार से जुड़ा होने के कारण सुप्रीम कोर्ट ने इसे सुनवाई के लिए पटना हाईकोर्ट में भेज दिया.. जिसके बाद पटना हाईकोर्ट ने जातीय जनगणना पर तत्कालीन रोक लगा दी है…

Related posts

Best New Casino Offers Au

Bihar Now

BJP विधायक को दूसरे ‘बीजेपी’ विधायक के बेटे का खुला चैलेंज !… “विधायक का बेटा हूं, FIR से डरने वाला नहीं… Accidental विधायक हैं मुरारी मोहन झा” …

Bihar Now

बिहार में होने वाले उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने झोंकी ताकत, कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह सहित कई दिग्गज नेताओं ने संभाला प्रचार का मोर्चा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो