Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराष्ट्रीय

Big Breaking : बेगूसराय के बाद बेतिया में सिरियल फायरिंग,7 लोगों को मारी गोली… 2 की हालत गंभीर…

इस वक्त की बड़ी खबर बेतिया से आ रही है जहां एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है.. बेगूसराय में  फायरिंग के बाद अब बेतिया भी गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा… वारदात योग्गापट्टी थाने के डुमरी गांव की है…

बेतिया के दियारा इलाके में तबातोड़ फायरिंग हुई है
सूत्रों के हवाले से मिल रही 7 लोगों को गोली लगने की सूचना है
दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं,.घटना बेतिया के योगापट्टी थाना क्षेत्र के गोलाघाट डुमरी के अहिरौली गाँव की है.मिल रही जानकारी के अनुसार तीन की संख्या में बदमाशों ने अहरौली गाँव निवासी राजा बाबू पटेल के घर मे घुसकर जमकर फायरिंग की. पुलििििि

जानकारी के मुताबिक, अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए 7 लोगों को गोली मार दी, जिसके बाद इलाके में पूरी तरह दहशत का माहौल हो गया है..

घटना की सूचना मिलते ही मौके वारदात पर पुलिस पहुंच कर तफ्तीश में जुट गई है.

वहीं योगपट्टी थाने के ASI सुधीर कुमार ठाकुर ने बिहार नाउ से बात करते हुए बताया कि सुनने में आया है कि दो पक्षों में विवाद की वजह से गोली चली है… जिसमें 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं,जिनको बेतिया रेफर कर दिया गया है..घायल को लेकर हम बेतिया आए हैं…

बिहार नाउ के सवालों पर उन्होंने कहा कि कितने लोगों को गोली मारी गई है,ये नहीं पता हैं… थानाध्यक्ष का मोबाइल गाड़ी में ही छूट गया है….मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई है….

सबसे बड़ा सवाल आखिर बेगूसराय के बाद बेतिया में इस तरह की से फायरिंग का मकसद क्या है अपराधियों का ?… पुलिस आखिर इस मकसद को बेनकाब करने में कामयाब क्यों नहीं हो पा रही है ?…

सोहन प्रसाद, बिहार नाउ, बेतिया

 

खबर अपडेट हो रहा है…

Related posts

Bihar Now

IPS विनय तिवारी को मुंबई पुलिस ने किया क्वरंटाइन मुक्त…आखिर मुंबई पुलिस के इस ड्रामे का मतलब क्या है ?…

Bihar Now

एसपी लिपि सिंह के पदभार ग्रहण करने के चंद घंटों में ही अपराधियों ने दी चुनौती, एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी से चाकू की नोंक पर लूट कर फरार..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो