Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Big Breaking : मुंगेर के बाद भागलपुर में कृमि की दवा खाने से एक मध्य विद्यालय के 15 बच्चे की बिगड़ी तबीयत, रेफरल अस्पताल में भर्ती…

भागलपुर : नाथनगर प्रखंड क्षेत्र के अजमैरिपुर बैरिया स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में दवाई खाने से करीब एक दर्जन से ज्यादा बच्चों के सिर चक्कर व बेहोंश हो गया है।वहीं गंभीर हालत में बच्चों को रेफरल अस्पताल नाथनगर में इलाज के लिए भेज दिया है

वहीं ग्रामीण आक्रोशित होकर जमकर हंगामा कर रहे है ।वहीं परिजनों ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय बच्चे को जोंक की दवाई दी गई। जिससे कई बच्चों बेहोंश हो गए है।वहीं विद्यालय के शिक्षक ने बताया कि बच्चों को एल्बेंडाजोल दवाई खिलाया गया था जिससे अचानक तबियत सभी बच्चे का बिगड़ने लगा और कई परिजन अपने बच्चे को खुद से अस्पताल इलाज के लिए गए है ।

वहीं बच्चों की हालत बिगड़ते देख ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता चला गया और शिक्षकों की पिटाई कर दिया । वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि दवाई खाने के बाद जब बच्चे बीमार होने सुरु हुए तो कई शिक्षक विद्यालय छोड़ भाग गए थे और समय पर एम्बुलेंस भी नही आया घन्टो के बाद एम्बुलेंस आया जिसके बाद सभी बच्चों को नाथनगर के रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया है ।

वहीं ग्रामीणों ने एएनएम और शिक्षकों के साथ मारपीट भी की सूचना पर नाथनगर इंस्पेक्टर मोहम्मद सज्जाद हुसैन, डी सी एल आर ,अंचलाधिकारी स्मिता झा,बीडी ओ अंतिमा कुमारी,नाथनगर प्रखंड प्रमुख दुर्गा दयाल समेत अन्य जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी विद्यालय पहुंच कर लोगों को समझने बुझाने में जुटी है।

विवेक कुमार, बिहार नाउ, भागलपुर

Related posts

Bihar Now

पटना के बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक कुमार ‘बंटी’ ने नामांकन वापस लिया … चुनाव लड़ने से किया इनकार

Bihar Now

बिहार में बड़े पैमाने पर IPS का तबादला, पटना SSP को मिला प्रमोशन, दरभंगा के SSP बने जगुनाथ रेड्डी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो