Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी…

PATNA: बिहार में बदलते राजनीतिक परिदृश्य के बीच राज्यपाल की भी छुट्टी कर दी गई है. राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद ख़ान को पद से हटा कर बिहार में नये राज्यपाल की नियुक्ति की गई है. हालाँकि केंद्र सरकार ने देश में कई राज्यों के राज्यपालों और उपराज्यपालों के पदों पर बड़ा फेरबदल किया है. इनके बीच बिहार को भी नया राज्यपाल मिल गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

बिहार के ही नंदकिशोर यादव को भी राज्यपाल बनाया गया है. उन्हें नागालैंड का राज्यपाल बना कर भेजा गया है. पिछले विधानसभा चुनाव में नंदकिशोर यादव का टिकट काट दिया गया था. राष्ट्रपति ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस का इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही कई राज्यों में राज्यपालों और उपराज्यपालों की नई नियुक्तियां और तबादले किए गए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल बनाया गया है।

इसी क्रम में आर.एन. रवि को तमिलनाडु से पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके अलावा लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का उपराज्यपाल बनाया गया है।

Related posts

कलश शोभा यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 2 की मौत, 6 घायल ..

Bihar Now

List Of Australian Deposit Casino Pokies

Bihar Now

बिहार के अधिकांश जिलों में बारिश व वज्रपात का अलर्ट… गंगा, सोन और पुनपुन नदी का बढ़ने लगा जलस्तर…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो