Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

BJP अब किसी को कंधे पर नहीं बैठाएगी, जेपी नड्डा के निशाने पर नीतीश, लालू पर भी बोला हमला…

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर जमकर हमला बोला है…

नड्डा ने कहा कि कभी गांधी परिवार का विरोध करने वाले लालू आज उनके साथ खड़े हैं। सत्ता के लिए लालू ने समझौता किया। नड्डा ने आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष तुष्टिकरण की राजनीति कर रहा है। वहीं नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा कि भाजपा अब किसी को कंधे पर नहीं बैठाएगी।

राजधानी पटना के बापू सभागार में आयोजित कैलाशपति मित्र की 100वीं जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरा नड्डा ने ये बातें कहीं…

नड्डा ने कहा कि क्षेत्रीय पार्टियां बनती हैं, फिर वह भ्रष्टाचार करती है। और परिवारवाद की पोषक बन जाती है। सामाजिक न्याय की बात करने वाले अपने परिवार का विकास करते हैं। बीजेपी सामाजिक न्याय की बात ही नहीं करती बल्कि उस पर अमल भी करती है…

देश में ऐसी परिवारवादी पार्टियों का अस्तित्व नहीं बचेगा। नड्डा ने 2024 में नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2025 में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

उन्होंने कहा कि मैं फिर से दुहरा रहा हूं कि परिवारवादी पार्टियों का खात्मा निश्चित है। आज मैं बिहार में हूं, यहां क्या स्थिति है….

लालू के बाद राबड़ी देवी फिर तेजस्वी यादव, मीसा भारती. या ऐप पर पढ़ें हैं। यह सभी लोग परिवारवादी और भ्रष्टाचार से जुड़े हुए लोग हैं। अभी कल ही तो यह लोग भ्रष्टाचार केस में बेल करा कर आए हैं।

न सिर्फ बिहार बल्कि उत्तर प्रदेश जहां अखिलेश यादव हैं, उसके बाद डिंपल यादव | बंगाल में ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी हैं। अन्य राज्यों में भी परिवादी पार्टियां हैं जो सिर्फ परिवार के लिए काम कर रही हैं।

Related posts

जीजा से अफेयर… विरोध पर भाई की हत्या, शव को जलायाः मुजफ्फरपुर में बहन को पुलिस ने दबोचा, पति को छोड़कर मायके में रह रही थी

Bihar Now

Breaking: दरभंगा – समस्तीपुर रेल परिचालन ठप, हायाघाट के पास पुल पर चढ़ा पानी…

Bihar Now

DGP गुप्तेश्वर पाण्डेय पर तेजस्वी यादव का जोरदार हमला,कहा – गोपालगंज ट्रिपल मर्डर केस में चुप क्यों हैं DGP ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो