Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

BJP के खिलाफ जेडीयू का पोल खोल अभियान, केंद्र सरकार की नाकामियों को उजागर करने सड़क पर उतरे जेडीयू कार्यकर्ता…

जदयू की ओर से भाजपा के खिलाफ पोल खोल अभियान की शुरूआत हो गयी है… शनिवार को दरभंगा जिला जेडीयू के कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच जाकर केन्द्र सरकार की पोल खोल के लिए सड़क पर उतरे.

इस मौके पर ज़द यू के प्रदेश महासचिव एवं केवटी विधानसभा के प्रभारी रंजीत कुमार झा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जाति आधारित गणना रोकने की साजिश सहित केंद्र सरकार की अन्य जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जदयू तीन चरणों में जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर राज्यव्यापी ‘पोल खोल’ अभियान चलाएगी.

इसके प्रथम चरण का आगाज आज से हो गया. दूसरे चरण में 7 से 12 सितंबर तक प्रखंड मुख्यालयों में मशाल जुलूस और कैंडल मार्च का आयोजन किया जाएगा और तीसरे यानी अंतिम चरण में 15 से 20 सितंबर तक पार्टी के सभी पदाधिकारीगण अपने-अपने घरों में काला झंडा लगाकर मौजूदा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे.

दरभंगा जिला जदयू की ओर से लहेरियासराय के अम्बेडकर मूर्ति से शुरु होकर टावर चौक होते हुए लोहिया चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया. जुलूस में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, जिला के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहें.

Related posts

“बच्चों का टीकाकरण कागज पर होना खोल रहा है उपमुख्यमंत्री के कार्य प्रणाली की पोल… कागज पर ही चल रहा है राज्य का अनेक विभाग”…

Bihar Now

यूक्रेन में फंसे बिहार के 7 विद्यार्थियों को लाया गया पटना, एयरपोर्ट पर बिहार सरकार के मंत्रियों ने किया स्वागत…

Bihar Now

Victorious Pokies Online Games No Download

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो