Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनरमतोराजनीतिराष्ट्रीय

BJP विधायक की दादागिरी, आंदोलनकारियों को लांघ कर बढ़ गए आगे !…

बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है जहां बीजेपी विधायक संजय सरावगी फिर एक बार विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं..सवाल पूछने पर पत्रकारों से कैमरा छीनने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि संजय सरावगी एक बार फिर आंदोलनकारियों के शरीर को लांघ कर शिलान्यास करने आगे बढ़ गए…ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है..

मामला 23 सितंबर का है जब दरभंगा के लहरिया सराय वार्ड नंबर 45 मैं बीजेपी विधायक संजय सरावगी एक सड़क का शिलान्यास करने पहुंचे थे..उसी दौरान विधायक संजय सरावगी से जनता ने सवाल पूछने शुरू कर दिए..जनता अपने 5 सालों का हिसाब मांगना शुरू कर दिया इसी दौरान एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने भी संजय सरावगी  का विरोध किया..आंदोलनकारियों का कहना था कि विधायक संजय सरावगी सिर्फ शिलान्यास करते हैं पिछले 5 साल पहले जो शिलान्यास हुआ वह काम आज तक पूरा नहीं हो पाया तो फिर ये शिलान्यास करने क्यों आए हैं ?..

आंदोलनकारियों  सड़क पर लेट कर अपना विरोध प्रकट कर रहे थे लेकिन बीजेपी विधायक जी की दादागिरी देखिए बीजेपी विधायक संजय सरावगी आंदोलनकारियों के शरीर को लांघते हुए शिलान्यास पट्ट  की ओर आगे बढ़ गए… हालांकि बिहार नाउ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है…

हालांकि इस मामले पर बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने कहा है कि यह हमें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है…सबसे बड़ा सवाल कि क्या तस्वीरें झूठ बोलती है विधायक जी ?…

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

चाचा-भतीजा ने बिहार के युवाओं के साथ किया छलावा, शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर नीतीश कुमार पर “PK” का तंज…

Bihar Now

कोरोना को लेकर सीएम नीतीश कुमार की समीक्षा बैठक, ब्लॉक स्तर पर क्वरंटाइन सेंटर की व्यवस्था करने का निर्देश… लोगों से कोरोना गाइडलाइन्स पालन करने की अपील..

Bihar Now

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, 83 लोगों की सुनी समस्यायें, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो