Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

BPSC छात्रों के समर्थन में सड़कों पर उतरे पप्पू यादव, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी…कई ट्रेनों को रोका…

70वीं BPSC पीटी रद्द करके फिर से परीक्षा आयोजित करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी पटना में धरना पर बैठे हैं. इधर, अभ्यर्थियों के समर्थन में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने शुक्रवार को बिहार बंद का ऐलान किया था. जिसका असर आज देखने को मिला.

पप्पू यादव के समर्थकों ने पटना के सचिवालय हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर ट्रेन को रोका तिरंगा झंडे के साथ पहुंचे इन समर्थकों ने हाथ में बैनर लेकर बीपीएससी रीएग्जाम की मांग की. वहीं भारी संख्या में पुलिसबलों की उपस्थिति मौके पर दिखी जो इन प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास कर रही है. वहीं पप्पू यादव ने पैदल मार्च किया है …

बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में पप्पू यादव ने शुक्रवार को बिहार बंद का ऐलान किया था. सड़क और रेल मार्ग पर आवागमन को बाधित करने की बात की गयी थी. जिसे देखते हुए रेलवे स्टेशनों पर भारी संख्या में पुलिसबलों की भी तैनाती थी. शुक्रवार को पप्पू यादव के समर्थक झंडा और बैनर सब लेकर सचिवालय हॉल्ट पर पहुंच गए. ट्रेन को रोककर प्रदर्शन करने लगे.

पप्पू यादव के समर्थक इस दौरान ट्रेन की इंजन पर चढ़ गए और नारेबारी की. कुछ युवकों ने पटरी पर सोकर अपना विरोध जताया. इस दौरान तैनात पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया. कई युवकों को जबरन टांगकर पटरी पर से हटाया गया. प्रदर्शनकारी रीएग्जाम की मांग को लेकर नारेबाजी करते रहे.

Related posts

बरौनी फर्टिलाइजर के अंदर संदेहास्पद स्थिति में एक मजदूर की मौत पर सवाल !…

Bihar Now

झूठ बोलना सम्राट चौधरी की मजबूरी… राजद को किसी के सार्टिफिकेट की जरूरत नहीं – चितरंजन गगन

Bihar Now

नशे की हालत में युवकों की गुंडागर्दी.. दावत का खर्च न देने पर दूल्हे के दादा की पीट पीटकर हत्या …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो