Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

Breaking : चुनावी माहौल के बीच हथियार के बल पर एक दुकान में लूट, घटनास्थल के सामने चल रही बीजेपी नेता मनोज तिवारी की चुनावी रैली..

बेगूसराय में चुनावी माहौल के बीच अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी घटना को अंजाम दिया है । अपराधियों ने एक कपड़ा व्यवसाई की दुकान में घुसकर हथियार के बल पर पचास हजार नगद एवं एक मोबाइल की लूट कर ली ।

अपराधियों ने घटना को तब अंजाम दिया जब घटनास्थल के ठीक सामने भाजपा नेता मनोज तिवारी की चुनावी सभा चल रही थी। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा बाजार की है । दुकानदार सिकंदर कुमार ने बताया कि बाइक सवार दो अपराधी मुंह पर गमछा लपेटे पहुंचे और सर्वप्रथम पिस्तौल का भय दिखाकर तिजोरी की चाबी मांगने लगे ।

दुकानदार के द्वारा ना नूकर करने पर एक अन्य अपराधी दुकान में घुस गए और दोनों अपराधियों ने दुकानदार पर पिस्तौल तान दी तथा जान मारने की धमकी देने लगे । तत्पश्चात दुकानदार ने भय से अपराधियों को तिजोरी की चाबी दे दी। मौके का फायदा उठाकर अपराधी लूट की इस बड़ी घटना को अंजाम देकर हथियार लहराते फरार हो गए ।

घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है । पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
बद – दुु

Related posts

बिहार में बेखौफ अपराधी,खेत में काम कर रही महिला को मारी गोली, हालात नाजुक…

Bihar Now

Update Now : मोतिहारी में एक व्यवसाई को अपराधियों ने मारी गोली, हालात नाजुक…

Bihar Now

गरीबों को मिला बिहार सरकार के मंत्रियों का सहारा ! …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो