Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराष्ट्रीय

Breaking : दरभंगा में लूट,अपराधियों के फायरिंग से एक की मौत.. अपराधियों में “खाकी” का खौफ क्यों नहीं ?…

बड़ी खबर दरभंगा से जहां एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है.. अपराधियों ने सोमवार देर रात दरभंगा के नगर थाना क्षेत्र के मशरफ बाजार में लूट की वारदात को अंजाम दिया.. वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हुए  अपराधियों ने खुलेआम फायरिंग की जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और दूसरा घायल बताया जा रहा है…

जानकारी के मुताबिक मुशर्रफ बाजार स्थित एक किराना दुकान के मालिक नारायण गामी से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है..  नारायण स्वामी सोमवार देर रात अपने दुकान को बंद कर घर लौट रहे थे इसी क्रम में बाइक सवार दो अपराधियों ने बैग को छीन कर मौके से फरार हो गया..

फरार होने के क्रम में कुछ युवकों ने अपराधियों को खदेड़ना शुरू किया  जिस क्रम में अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी और इसी फायरिंग से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल बताया जा रहा है..

घटना की जानकारी मिलते ही मौके वारदात पर एसएसपी सहित कई थानों की पुलिस पहुंच कर तफ्तीश की.. दरभंगा एसएसपी बाबूराम ने मौके वारदात पर कई लोगों से इस संबंध में पूछताछ की है…

बता दें कि दरभंगा में करोड़ों के सोने लूट कांड को नगर थाना क्षेत्र में  अंजाम दिया गया था.हालांकि सोना लूट कांड में कुछ उपलब्धियां पुलिस को हाथ लगी..लेकिन एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम देते हुए मौके से फरार हो गया यह अपने आप में पुलिसिंग के लिए एक सवाल है  ?…

सबसे बड़ा सवाल, आखिर “खाकी” का खौफ अपराधियों में क्यों नहीं  ?…  पुलिस डिटेक्शन ऑफ़ क्राइम के बदले प्रिवेंशन ऑफ क्राइम पर ध्यान क्यों नहीं देती है  ?…..

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा…

Related posts

केंद्र की ओर से बिहार क्वरंटाइन सेंटरों की प्रशंसा करना श्रमिकों का अपमान – कांग्रेस

Bihar Now

पावर स्टार पवन सिंह और चाँदनी सिंह का नया सावन गीत “भोले भंडारी” रिलीज के साथ वायरल…

Bihar Now

कांग्रेस नेता सदानंद सिंह के निधन पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने व्यक्त की शोक संवेदना, कहा – सदानंद जी के निधन से बिहार की राजनीति में एक युग का अंत हो गया…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो