Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : नीतीश “सरकार” के बुलडोजर पर हाईकोर्ट का ब्रेक ! … पटना DM को कोर्ट में पेश होने का निर्देश…

इस वक्त की बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है, जहां पटना के राजीव नगर के नेपाली नगर में चल रहे बुलडोजर पर हाईकोर्ट का ब्रेक लग गया है.. हाईकोर्ट ने पटना डीएम को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है…

पटना के राजेंद्र नगर के नेपाली नगर में चल रहे बुलडोजर पर तत्कालीन रोक लग गई है..मामले पर कोर्ट ने कड़ा रूख अपनाते हुए पटना डीएम को 15 मिनट के भीतर कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। इस मामले पर अगली सुनवाई 6 जुलाई को होगी। कोर्ट ने प्रशासन की कार्रवाई पर दो दिनों का स्टे लगा दिया है। कोर्ट का स्टे ऑर्डर लेकर वकील राजीव नगर पहुंच गए हैं।

पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र स्थित नेपाली नगर इलाके में आवास बोर्ड की 40 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर चल रही जिला प्रशासन की कार्रवाई पर अगले दो दिनों के लिए रोक लगा दिया है। सोमवार की दोपहर जिला प्रशासन की कार्रवाई पर रोक लगाने का स्टे आर्डर लेकर अधिवक्ता खुद मौके पर पहुंचे, जिसके बाद जिला प्रशासन ने मकानों को तोड़ने की कार्रवाई रोक दी है। 6 जुलाई को हाई कोर्ट में सुनवाई होने तक जिला प्रशासन नेपाली नगर में किसी तरह की कार्रवाई नहीं कर सकेगा।

बता दें कि राजीव नगर स्थित नेपाली नगर में पिछले दो दिनों से अवैध रूप से बने मकानों को तोड़ने का काम चल रहा था। इस दौरान भारी बवाल देखने को मिला। जिला प्रशासन ने नेपाली नगर के 40 एकड़ जमीन में बने मकानों को अवैध बताया है। रविवार की सुबह से ही प्रशासन की टीम मकानों को ध्वस्त करने में लगी थी। इस दौरान प्रशासन की टीम को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा।

जिला प्रशासन ने आज नेपाली नगर में धारा 144 लागू कर दिया था और मकानों को तोड़ने की कार्रवाई चल रही थी। इसी बीच हाई कोर्ट ने प्रशासन की कार्रवाई पर रोक लगाते हुए पटना डीएम को कोर्ट में पेश होने का निर्देश जारी कर दिया। हाई कोर्ट के निर्देश पर फिलहाल नेपाली नगर में मकानों को तोड़ने का काम रोक दिया गया है। बता दें कि सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में प्रशासन ने कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में अबतक 26 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

­

Related posts

मंडल कारा में बंद महिला कैदी की मौत पर बवाल

Bihar Now

समस्तीपुर में मध्य विद्यालय के प्रिंसिपल ने किया रिजाइन, जाँच के नाम पर परेशान करने का लगाया आरोप …

Bihar Now

केंद्र की ओर से बिहार क्वरंटाइन सेंटरों की प्रशंसा करना श्रमिकों का अपमान – कांग्रेस

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो