Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

Breaking : राजधानी पटना में सुबह सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या, मार्निंग वॉक पर निकला था युवक, इलाके में सनसनी…

बड़ी खबर राजधानी पटना से है, जहां अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है… अपराधियों ने सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक युवक को गोलियों से भून दिया।

घटना पटना के बेउर थाना इलाके की है। जहां गुरुवार कि सुबह विष्णुपुरी के पास बाईपास के समीप बेखौफ अपराधियों ने युवक को ताबड़तोड़ गोलियों से भून डाला। बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। जिस वक्त अपराधियों ने युवक को गोली मारी उस वक्त सड़क पर भीड़-भाड़ बेहद कम थी और इसी का फायदा उठाकर अपराधी भाग निकले। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बता दें कि विष्णुपुरी इलाके में गुरुवार की सुबह अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोलियों से भून डाला । गोली लगते हैं व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । सुबह-सुबह गोलियों की आवाज से पूरा इलाका थर्रा उठा।आसपास के लोग अभी नींद से जगे थे कि की गोलियों की आवाज से लोग अपने घरों से निकलकर घटनास्थल पर पहुंचे। इस बीच मौके का फायदा उठाकर अपराधी पिस्तौल लहराते हुए मोटरसाइकिल से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना बेऊर थाने को दी। हत्या की सूचना मिलते हैं बेवर के प्रशिक्षु डीएसपी अमित कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी अमित कुमार ने आसपास के लोगों से हत्यारों की पहचान के लिए आग्रह किया है।

डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को पहचान के लिए थाने में ले आई है। उन्होंने बताया कि हत्या क्यों और कैसे की गई है इस बात की अभी कोई जानकारी उन्हें प्राप्त नहीं है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में डर और भय का माहौल व्याप्त है। कोई भी लोग इस मामले में कुछ भी बताने से हिचक रहे हैं। वहीं मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है।

Related posts

परिवारवालों के सामने महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज …

Bihar Now

के के पाठक को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, कहा – काम करने मन नहीं हुआ,तो दे दिया इस्तीफा… के के पाठक ने दे दिया इस्तीफा ? …

Bihar Now

“हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हैं… लिखिएगा मत, सिर्फ याद रखिएगा”… मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों से क्यों की ये अपील ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो