Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : शिक्षामंत्री Prof.चन्द्रशेखर ऑफिस के बजाय पहुँचे RJD कार्यालय, आखिर चल क्या रहा है ?…

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और केके पाठक के बीच का विवाद खत्म होने के बजाय और बढ़ता हुआ नजर आ रहा है .. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस मामले में हस्तक्षेप के बावजूद यह मामला आरजेडी बनाम जेडीयू बनता हुआ दिख रहा है ..

शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर अपने कार्यालय के बजाय आरजेडी कार्यालय पहुंचे हैं .. आरजेडी कार्यालय में तमाम आरजेडी विधायक को एक सीक्रेट मीटिंग के लिए बुलाया गया है .. शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सहित तमाम विधायक इस वक्त आरजेडी कार्यालय पहुंचे हैं.. शिक्षा विभाग की ओर से जारी पत्र के बाद पिछले 2 दिनों से मंत्री चंद्रशेखर अपने कार्यालय नहीं जा रहे हैं..

मंत्री और केके पाठक के बीच विवाद को लेकर जिस तरीके से आरजेडी और जेडीयू आमने-सामने है और इसी बीच मंत्री चंद्रशेखर का अपने शिक्षा विभाग के कार्यालय में ना जाना और आरजेडी कार्यालय में मीटिंग के लिए पहुंचना आखिर किस ओर संकेत कर रहा है..

बता दें कि मंत्री और केके पाठक के बीच विवाद के बाद मंत्री चंद्रशेखर लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की और उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दरबार भी पहुंचे.. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केके पाठक और चंद्रशेखर दोनों के साथ मीटिंग की जिसके बाद जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक चंद्रशेखर की जमकर मुख्यमंत्री ने क्लास ली है.. वहीं के के पाठक अपने अंदाज में काम कर रहे हैं..

वहीं शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के इस्तीफे की खबर राजनीतिक फिजाओं में तैरती रही .. हालांकि ये खबर अफवाह साबित हुआ.. लेकिन घटनाक्रम से ये‌ साफ हो गया कि महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के मामले में कोई बड़ा फैसला किया जा सकता है या मंत्री चंद्रशेखर भी कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं…

Related posts

Bihar Now

वोटर्स को बूथ तक पहुंचाने के लिए निजी वाहन का उपयोग, जेडीयू प्रत्याशी व मंत्री ने उड़ाई आचार संहिता की धज्जियां..

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो