Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : समस्तीपुर में 9 लाख की लूट, घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हुए अपराधी…

समस्तीपुर:दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के काली चौक स्थित उत्कर्ष स्माल फाइनांस बैंक में अपराधियों ने दस लाख रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया है। पांच की संख्या में आए हथियारबंद बदमाशों ने लूट की घटना को सुबह करीब 9 बजकर 10 मिनट पर अंजाम दिया। उस समय बैंक की महिला सफाईकर्मी और शाखा प्रबंधक की उपस्थिति में बैंक की सफाई कर रही थीं। इस दौरान बैंक में एक महिला ग्राहक भी मौजूद थी।

खाता खुलवाने को लेकर पहुंचे दो युवकों ने पहले बैंक में प्रवेश किया। जिसके बाद हेलमेट पहने तीन और बदमाश बैंक में घुसकर हथियार के बल पर बैंक के शाखा प्रबंधक, सफाईकर्मी और बैंक के महिला ग्राहक को कब्जे में लेकर बैंक से दस लाख लूट कर फरार हो गए।

इस दौरान बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग भी की। घटना के बाद से लोगों में दहशत है। घटना की सूचना पर डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय, थानाध्यक्ष कुमार ब्रजेश मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं…

आनंद गौरव, बिहार नाउ, समस्तीपुर

Related posts

दरभंगा में केस वापस नहीं लेने पर एक बालक की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया ?…. बदमाशों में “खाकी” का खौफ खत्म क्यों ?

Bihar Now

पूर्णिया से पप्पू यादव जीते, अधिकारिक घोषणा बाकी… बक्सर से RJD के सुधाकर सिंह फिर आगे …

Bihar Now

चंद घंटों में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जदयू नेता की हत्या मामले में आया नया मोड़

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो