Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

Breaking : सहरसा में 18 वर्षीय अपह्रत युवक का शव गढ़े से बरामद, इलाके में सनसनी…

बी एन सिंह पप्पन, सीमांचल ब्यूरो चीफ , बिहार नाउ

बिहार के सहरसा जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ बीते 22 सितंबर की देर शाम से गायब युवक का शव पुलिस ने आज 28 तारीख बुधवार को सौरबाजार थानां अंतर्गत दुभिया गांव स्थित नहर के पास गड्ढे से बरामद कर लिया है। वहीं पुलिस गड्ढे से निकला हुआ शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर जुट गई तफ्तीश में।

मालूम हो कि युवक का नाम विशाल कुमार है जो सदर थाना क्षेत्र के हतियागछि वार्ड नं 31/29 का रहने वाला बताया जा रहा है।युवक के पिता मनोज राय ने बताया की इधर बीते चार सितंबर को परोस के ही रहने वाले चेतन कुमार,नंदन कुमार,गोलू कुमार ,चंदन साह ,विजय कुमार,दीपक यादव ये सभी लोग मिलकर मेरे बेटे के साथ मारपीट किया था और धमकी भी दिया था जो गोली मार देंगे।और बीते 22 तारीख से ही मेरा बेटा घर से गायब हो गया।जिसकी सूचना सदर थाना को 23 सितंबर को दिए थे।और आज 28 तारीख को मेरा बेटा का शव मिला है।

वहीं इस घटना लेकर आरोपी युवक ने बताया कि दोस्त दोस्त में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।और हमलोगों को गोलू कुमार ने बुलाकर कहा कि चलो इसको मरना है।उसके बाद हमलोग गोली मारकर हत्या कर दिए और मिट्टी के अंदर दफना दिए।

इस घटना को लेकर सदर एसडीपीओ संतोष कुमार ने बताया कि 23 तारीख को हतियागछि के पटेल नगर से आवेदन दिया था जो मेरे बेटा का अपहरण कर लिया गया है।उसी आवेदन के आलोक में इन्वेस्टीगेशन किया गया जिसमें मृतक युवक के दोस्त को पकड़ा गया जो बताया कि आपसी विवाद था इसी विवाद को लेकर उसकी हत्या कर दी गयी है ,उसी मित्र के निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया गया है।उन्होंने ये भी बताया कि कुछ आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।पूछताछ जारी है।

Related posts

चाणक्य IAS एकेडमी के छात्रों ने UPSC के प्रारंभिक परीक्षा में मारी बाजी, मैन्स टेस्ट सीरीज के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू…

Bihar Now

दरभंगा में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही !… सॉइनस का ऑपरेशन कराने पहुंची एक महिला गंवा बैठी आंख की रोशनी …

Bihar Now

Profitable Pokies Online Australia

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो