Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

Exclusive : कुशेश्वरस्थान में नीतीश कुमार के “विकास” मॉडल की जीत है… जनता ने नीतीश कुमार पर विश्वास जताया – संजय झा, मंत्री

बिहार विधानसभा उपचुनाव के 2 सीटों में 1 सीट के नतीजे सामने आ गए हैं ..दरभंगा के कुशेश्वरस्थान विधानसभा से जेडीयू के अमन भूषण हजारी ने जीत दर्ज की है.. कुशेश्वरस्थान में जीत दर्ज करने के बाद जेडीयू में जश्न का माहौल है.. वही बिहार सरकार के कैबिनेट मिनिस्टर व जदयू के कद्दावर नेता संजय झा ने इस जीत को कुशेश्वरस्थान की जनता की जीत करार दिया है..

मंत्री संजय झा ने बिहार नाउ से एक्सक्लूसिव बात करते कहा कि मिथिला की जनता अब झांसे में नहीं, विकास के मुद्दों पर वोट करती है.. कुशेश्वरस्थान की जीत ने इस बात को एक बार फिर साबित कर दिया है.. मिथिला की जनता विकास की बात करती है और विकास मॉड्यूल पर वोट करती है.. मिथिला की जनता को इस बात का पूरा भरोसा है कि विकास सिर्फ और सिर्फ नीतीश कुमार ही किए हैं और जो वायदे किए गए हैं वो भी ससमय नीतीश कुमार ही पूरा करेंगे…

सीएम Nitish Kumar और एनडीए सरकार की नीतियों के प्रति फिर से जनता ने भरोसा जताया है और NDA प्रत्याशी अमन भूषण हजारी को क्षेत्र की सेवा करने का मौका दिया है। इसके लिए आप सभी का तहेदिल से आभार।

कुशेश्वरस्थान में NDA की जीत उन आकांक्षी युवाओं की जीत है, जो मिथिला के विकास में अपना भविष्य देखते हैं। यह उन वरिष्ठ जनों की जीत है, जो फिर से पुराने भयावह दौर की वापसी नहीं चाहते हैं। उन माताओं-बहनों की जीत है, जो फिर से भय के माहौल में जीना नहीं चाहती हैं।

सीएम नीतीश कुमार बिहार के सभी वर्गों, तबकों एवं इलाकों के न्याय के साथ विकास और जनता की सेवा के लिए तत्पर हैं। कुशेश्वरस्थान के वोटिंग ट्रेंड से स्पष्ट है कि सभी वर्गों व तबकों के मतदाताओं ने सीएम और NDA सरकार की नीतियों पर भरोसा जताया है।

अभिषेक झा के साथ सुभाष शर्मा, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

एक्शन मोड में नीतीश कुमार !… नीतीश कुमार पहुंचे JDU दफ्तर, मंत्री विजय चौधरी से की मुलाकात…

Bihar Now

दरभंगा के CM साइंस कॉलेज में बिहार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित,प्रधानाचार्य प्रो.दिलीप चौधरी ने किया संबोधित..

Bihar Now

दिल-दहलाने वाली एक तस्वीर नेपाल से आई सामने, नदी के तेज धार में बह गया एक बाइक सवार, लोगों ने रस्सी के सहारे बचाया युवक का जान…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो