Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनरमतोराजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : दिनदहाड़े बैंक से 16 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, इसी थाना क्षेत्र में कल हुई थी हत्या…

समस्तीपुर:इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक ऑफ इंडिया को अपना निशाना बनाया। हरपुर एलौथ की शाखा में घुसकर बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

हथियारबंद बदमाशों ने बैंक में घुसकर 16 लाख से अधिक की रकम लूट लिये और मौके से फरार हो गये। इस घटना से बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गयी।बताया जाता है कि चार से अधिक की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने लूट की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी, आईजी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचे जिसके बाद मामले की छानबीन शुरू की गयी

।बताया यह भी जा रहा है कि जिस वक्त घटना हुई उस समय तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान चारों लूटेरे अचानक बैंक में घुसे और लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। थाना से बैंक की दूरी चार किलोमीटर बतायी जा रही है। फिलहाल पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की गहनता से जांच कर रही है। बैंक के सीसीटीवी को भी पुलिस द्वारा खंगाला जा रहा है।

अफरोज आलम, बिहार नाउ, समस्तीपुर

Related posts

“योग भारत की प्राचीन परंपरा रही है जो सम्पूर्ण विश्व को भारत की एक महत्वपूर्ण देन”…

Bihar Now

Victorious Pokies In New Zealand Real Money With Free Money

Bihar Now

जल प्रलय प्राकृतिक आपदा नहीं सरकार की विफलता : गिरिराज सिंह

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो