Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, ED ने किया गिरफ्तार…

इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है जहां शराब घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED ने गिरफ्तार किया ।

दिल्ली के कथित शराब घोटाले में सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. लगातार 9 समन भेजने के बाद ईडी की टीम 10वें समन के साथ गुरुवार शाम केजरीवाल के घर पहुंची थी.

यहां उनके आवास पर सीएम से दो घंटे की पूछताछ हुई. इस दौरान ईडी के संयुक्त निदेशक कपिल राज भी केजरीवाल के आवास पर मौजूद रहे. PMLA की धारा 50 के तहत केजरीवाल का बयान दर्ज किया गया.

ईडी के जांच अधिकारी जोगेंद्र सीएम केजरीवाल से पूछताछ कर रहे थे. सूत्रों के मुताबिक, उनके घर की भी तलाशी ली गई थी. इस बीच केजरीवाल की लीगल टीम ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने की बात कही थी.

Related posts

बिहार में जहरीली शराब का कहर !… दो लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत, दो लोगों के आंखों की रोशनी गायब …

Bihar Now

पटना SSP समेत बिहार के 21 आईपीएस अफसरों का प्रमोशन, 11 का DIG में प्रमोशन…

Bihar Now

पटना में बड़ा हादसा !… गंगा में नहाने के दौरान डूबा 4 युवक, 2 युवक को निकाला गया सुरक्षित…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो