Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

पटना में दिनदहाड़े 5 लाख कैश की लूट, बाइक सवार 2 अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम… “सु”शासन पर सवाल ?…

इस वक्त की बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है जहां दिनदहाड़े अपराधियों ने फिर एक बार पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है…. जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार पिलर नंबर 72 के पास लूट की वारदात को अंजाम दिया है …

अपराधियों ने पटना में दिनदहाड़े कैश लूट की वारदात को अंजाम दिया है … एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी से अपराधियों ने 5  लाख कैश‌ से भरा हुआ बैग लूट कर फरार हो गया ..वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है…

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके वारदात पर पुलिस पहुंच कर जांच में जुट गई है बता दें कि मुंशी का नाम विवेक कुमार है वह पटना के ही राजीव नगर इलाके का रहने वाला है..विवेक रियल एस्टेट के लिए काम करने वाली राज कंस्ट्रक्शन के लिए काम करता है..

कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी ने जो पुलिस को जानकारी दी है उसके मुताबिक बेली रोड पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच में हो गया था  … बैंक से उसने कंपनी के अकाउंट से 5 लाख कैश निकाले थे उसे बैग में रखकर वह बाइक से जा रहा था  .. जैसे ही वह पिलर नंबर 72 के पास पहुंचा, वहां पीछे से एक बाइक पर सवार अपराधी ने इस घटना को अंजाम दे दिया और मौके से फरार हो गया…

Related posts

Big Breaking : एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती, समस्तीपुर में जिला पार्षद मंजू देवी को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती…

Bihar Now

पटना में 2 छात्रों की लाश मिलने से मचा हड़कंप, आंखें फोड़ीं, जीभ और सीने पर चाकू से वार…

Bihar Now

सभी संशय खत्म, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा, खुद कर दिया एलान…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो