Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : पप्पू यादव को नहीं भेजा जाएगा पटना… DMCH प्रशासन का बदला फैसला… जिला प्रशासन और DMCH प्रशासन के बीच तालमेल क्यों नहीं ?

बड़ी खबर दरभंगा से सामने आ रही है कि पप्पू यादव को पटना भेजने के फैसले पर तत्कालीन विराम लग गया है.. पप्पू यादव को इलाज के लिए अभी 2- 3 दिनों तक पटना नहीं भेजे जाएंगे..

डीएमसीएच के अधीक्षक मणिभूषण शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पप्पू यादव को अभी दरभंगा डीएमसीएच में ही रखा जाएगा.. उन्होंने कहा कि अभी मेडिकली मानिटरिंग करने के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पप्पू यादव को अभी आराम की सख्त जरूरत है और कहीं भी मूवमेंट करने से दर्द में हो सकता है.. हालांकि पप्पू यादव के हार्ट के बेहतर इलाज के लिए पटना IGCI पटना भेजना आवश्यक है जो दो दिनों के बाद भेजा जाएगा..

मणिभूषण शर्मा ने कहा कि पप्पू यादव मल्टिपल बीमारियों से ग्रसित हैं और हर बीमारियों की जांच की गई है.. और बांकी सिटी स्कैन व MRI  आज डीएमसीएच में ही कराया जाएगा.. तमाम रिपोर्ट आने के कल यानी रविवार या सोमवार को पप्पू यादव के पटना भेजने पर फैसला लिया जाएगा..

वहीं पप्पू यादव ने दरभंगा जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है.. उन्होंने कहा है कि  दरभंगा जिला प्रशासन अपने आका के इशारे पर डॉक्टर बन गया है।

DMCH के डॉक्टर मेरा समुचित उपचार करना चाहते हैं तो दरभंगा जिला प्रशासन हस्तक्षेप कर रहा है। डॉक्टर CT स्कैन,MRI कराना चाहते हैं तो इसे बाधित कर रहा है।वह मुझे प्रताड़ित कर मेरी जिंदगी और स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहा है।

पप्पू यादव ये तमाम आरोप अपने फेसबुक पर लिख कर जाहीर की है.. बता दें कि जिला प्रशासन व डीएमसीएच प्रशासन ने पप्पू यादव को पटना भेजने की तैयारी कर रखी थी लेकिन अचानक आज फैसले में बदलाव हो गया.. जिसके बाद पप्पू यादव ने गंभीर आरोप लगाए हैं.. क्योंकि पप्पू यादव इस हालात में पटना जाने के पक्ष में अभी नहीं हैं..

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा..

Related posts

बिहार में JDU से ज्यादा सीटें जीतेगी लोजपा, चिराग पासवान का दावा…

Bihar Now

हौसला-अफजाई के लिए काम को मिला सम्मान, SP ने एक थानाध्यक्ष को SHO ऑफ मंथ से किया सम्मानित..

Bihar Now

Update : छपरा जहरीली शराबकांड में मौत का आंकड़ा हुआ 46, इलाके में कोहराम..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो