Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : बिहार में गठबंधन की सरकार, एक पार्टी ने 15 सालों तक‌ लूटा, दूसरी ने‌ 18 सालों से बिहार को बर्बाद कर रखा है – सम्राट चौधरी…

बिहार बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पटना में आज शनिवार को‌ चल रही है.. बिहार बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की ताजपोशी के बाद ये पहली कार्यसमिति की बैठक पटना में चल रही है.. प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी बिलकुल अलग तेवर में दिखे .. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार और बिहार सरकार को आड़े हाथों लिया …

सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधते हुए  2024 और 2025 में नीतीश को उखाड़ फेंकने की बातें कहीं.. सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि बिहार में अभी डबल इंजन की सरकार है .. सरकार में शामिल दोनों मुख्य पार्टी ने बिहार को बर्बाद कर दिया.. एक पार्टी ने‌15 सालों तक बिहार को लूटा, तो दूसरी पार्टी के मुखिया नीतीश कुमार ने 18 सालों से बिहार को बर्बाद कर रखा है…

सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के शराबबंदी कानून पर भी सवाल खड़े किए है ..सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को शराबी बना दिया है.. नीतीश कुमार ने पहले ब्लॉक लेवल, फिर पंचायत स्तर पर शराब की दुकानें खुलवाया , जिसके बाद 2016 में शराबबंदी कर घर घर होम डिलीवरी का धंधा चालू करवा दिया.. इसके बाद बिहार में 10 हजार गुणा शराब माफियाओं में बढ़ोतरी हुआ है… इसलिए नीतीश कुमार ने बिहार को शराबी बना दिया है..

बता दें कि सम्राट चौधरी लगातार नीतीश कुमार पर‌ हमलावर हैं.. शुक्रवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के लिए बुकड ऑडिटोरियम को संबंधित विभाग की ओर से कैंसिल करने पर भी सम्राट चौधरी ने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए लोकतंत्र की हत्या करार दिया था …

Related posts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तेजस्वी की खुली चुनौती !… “बिहारवासियों को बताएं, गिरने वाले पुलों का टेंडर कब, किसके कार्यकाल में हुआ” ?

Bihar Now

शर्म करो सहरसा पुलिस !…नशा मुक्ति दिवस के दूसरे ही दिन भूल गए नशा मुक्ति दिवस के दिन लिए गए संकल्प…

Bihar Now

गांव में बाहर से आने वाली सूचना देने पर कर दी गई एक युवक की हत्या, इलाके में सनसनी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो