Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : बिहार में सियासी हलचल तेज… मांझी से उनके आवास पर मिलने पहुंचे तेजप्रताप यादव… क्या बिहार की सियासी फिजाएं बदलेगी ?…

लालू यादव के जन्मदिन के मौके पर सीएम नीतीश कुमार, मांझी सहित कुशवाहा ने बधाई दी है.. लेकिन इस मौके पर बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है.. पिछले चंद दिनों से मांझी बीजेपी पर हमलावर है लेकिन इसी बीच तेजप्रताप यादव अचानक मांझी से मिलने उनके आवास पहुंच गए…तेजप्रताप यादव की बंद कमरे में मांझी से मुलाकात कयासों को जन्म दे दिया है…

तेज प्रताप ने बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के आवास पर उनसे मिलने के लिए पहुंचे हैं, जिसके बाद बिहार में नए सियासी समीकरण की कयास लगने शुरू हो गए हैं। दोनों नेताओं की मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है।मांझी ने क्या कहा, सुनिए…

इससे पहले राजद कार्यालय पहुंचे तेज प्रताप ने मांझी को लेकर कहा था कि अगर उनका एनडीए में मन डोल रहा है तो हमारा दरवाजा खुला है, वह यहां आ सकते है। तेज प्रताप ने मांझी को सीधा राजद के साथ आने का ऑफर दिया था। इसके बाद वह सीधे जीतन राम मांझी से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंच गए। जहां दोनों नेताओं के बीच वार्ता होने की बात सामने आई है।

पिछले कुछ समय से जीतन राम मांझी लगातार बिहार सरकार और भाजपा के खिलाफ बयानबाजी करते रहे हैं। जिसके कारण सरकार को कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार मांझी खुलकर राजद का समर्थन कर चुके हैं। शुक्रवार को भी उन्होंने पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को सबसे पहले बधाई दी है, इसके बाद जातिगत जनगणना को लेकर भी उन्होंने तेजस्वी यादव का समर्थन किया था। अब जिस तरह के मांझी राजद के पक्ष में बयान दे रहे हैं उसके बाद बिहार के सियासी गलियारों में यह कह जा रहा है कि मांझी की नैया अब एनडीए को छोड़ राजद के तट पर पहुंचने वाली हैं ..

Related posts

दर्दनाक हादसे में एक वृद्ध की मौत, पुल से टकराकर गिरा नदी में

Bihar Now

Profitable Pokies With Welcome Bonus Machines

Bihar Now

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 45 एजेंडों पर लगी मुहर…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो