Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : भागलपुर में ताजिया जुलूस के दौरान बम ब्लास्ट, लड़की घायल … चाक चौबंद सुरक्षा के दावों के बीच ब्लास्ट, “सु”शासन पर सवाल ?

भागलपुर। नवगछिया में मुहर्रम त्योहार को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ताजिया जुलूस निकाली थी जो नवगछिया शहर में घूम रहा था तभी यह जुलूस नवगछिया के मक्कातकिया बाजार पहुंची और वहां जुलूस मैं एक जोरदार धमाका हुआ। जिससे एक लड़की जो नवगछिया मक्का तकिया की रहने वाली शंकर चौधरी की पुत्री राधा कुमारी है। वह घायल हो गई उसके दाहिने आंख में गंभीर चोट आई है जिससे उसे आनन-फानन में नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेजा गया।

वहीं दूसरी ओर आक्रोशित दूसरे समुदाय के लोगों ने इस धमाके का विरोध करते हुए कहा कि ताजिया में गोली बम छोड़ा जा रहा है। यह कहीं से सही नहीं है जबकि प्रशासन भी मुस्तैद है फिर भी एक लड़की घायल हो गई इस पर जल्द से जल्द संज्ञान लेना चाहिए वही आक्रोशित लोगों ने नवगछिया के मुख्य सड़क को जाम कर आगजनी कर घंटों बवाल काटा जिससे आने जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

हालांकि पुलिस शांति कायम करने में लगी हुई है वही अन्य पुलिस बल भी माहौल शांत कराने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं , मक्का तकिया के रहने वाले ग्रामीणों का कहना है कि हम लोगों के घर में बिजली नहीं थी तो हम लोग अपने घर के बाहर बैठे हुए थे तभी ताजिया जुलूस जा रहा था और उसी से किसी ने एक बम फेंका जिससे एक लड़की बुरी तरह घायल हो गई है जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

यह मामला इस कदर तूल पकड़ता जा रहा है कि जब हंगामा कर रहे एक समुदाय के युवक को पकड़ कर अपनी गाड़ी में बैठाया तो लोगों ने पुलिस का घेराव कर युवक को अपने साथ भगा ले गई वही मौके पर भारी तादाद में पुलिस बल मौजूद हैं स्थिति  नियंत्रित है …

वहीं बिहार पुलिस ने इस खबर को खंडन करते हुए बताया कि जुलूस के दौरान पटाखा फूटने से बच्ची घायल हुई है… अतिरिक्त पुलिस बल भेज दिया गया है… स्थिति नियंत्रित है …

Related posts

कलयुगी पिता की शर्मनाक करतूत, देवी को खुश करने के लिए दे दी बेटी की बलि…. ये कैसा अंधविश्वास ? …

Bihar Now

एलिट इंस्टिट्यूट में ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन-क्लासेस की शुरुआत…

Bihar Now

शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग,एक युवक घायल

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो