Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : सोनपुर मेला में बड़ा हादसा, झूला टूटने से 5 लोगों के घायल होने की खबर, एक पटना रेफर…

बड़ी खबर सारण से आ रही है, जहां विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेला में अचानक झूले का एक फेरिस व्हील सेट टूट गया है। इस हादसे के बाद झूला झूल रहे 5 लोग नीचे गिर गए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। झूले का फेरिस व्हील सेट टूटने की इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है।

हादसे के बाद घायल हुए लोगों को सोनपुर के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 5 लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। गंभीर रूप से घायल अमन खान को पटना रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि झूले के फेरिस व्हील सेट के टूटने से चार लोग नीचे जा गिरे। गिरने के दौरान एक शख्स हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया है। गंभीर रूप से झुलसे अमन खान को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही सोनपुर मेला में मौजूद अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह रविवार को भी सोनपुर मेला में लोग झूले का आनंद ले रहे थे। रविवार होने के कारण मेले में लोगों की भारी भीड़ मौजूद थी। इसी बीच अचानक बड़े झूले का फेरिस व्हील सेट टूट गया और झूला झूल रहे चार लोग नीचे जा गिरे।
­

­

Related posts

नीतीश सरकार पर फिर गरजे गिरिराज !

Bihar Now

बेतिया में एक शिक्षक ने छात्र की चमड़ी उधेड़ी, शिक्षा के मंदिर में हैवान !…

Bihar Now

क्या जेल से लिखी गई थी राजकुमार शर्मा हत्याकांड की स्क्रिप्ट ?

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो