Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : स्कूल के कमरे से गायब छात्रा का शव बरामद, पंखा से लटका मिला शव… शिक्षकों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

बेगूसराय मे अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है, हर दिन सुबह उठते ही जिले क़े निवासियों को किसी न किसी घटना से रूबरू न होते हों ऐसा नहीं है..चाहे वो हत्या का मामला हो, लूट का हो या फिर हत्या का मामला हो हर घटना से जिले क़े निवासियों को रूबरू होना पड़ता है। ताज़ा मामला बेगूसराय जिले क़े बीरपुर थाना क्षेत्र से आ रही है जहाँ एक आठवी कक्षा की छात्रा का शव स्कुल क़े कमरे से बरामद हुआ है।

जिले क़े बीरपुर थाना क्षेत्र क़े डीह से बड़ी खबर आ रही है जहाँ स्कुल क़े कमरे से फंदा लगा हुआ एक 16साल की छात्रा का शव बरामद हुआ वो 8वी कक्षा की बताई जा रही है। छात्रा की पहचान मदन सहनी की पुत्री करीना कुमारी क़े रूप मे हुई है।

ग्रामीणों ने बताया कि करीना कल सुबह करीब 9बजे अपने घर से स्कुल क़े लिए निकली थी मगर शाम को भी वापस घर नहीं पहुँची फिर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दिया, आज अहले सुबह ज़ब स्कुल पहुँचे छात्र और छात्रा ने कमरे का दरवाज़ा खोला तो देखा कि करीना का शव पंखे से लटक रहा है, जिसकी सुचना पुरे गाँव मे आग कि तरह फैल गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण स्कुल पहुँच जमकर हंगामा शुरू कर दिया।

शव मिलते ही ग्रामीण स्कुल क़े प्रांगण मे पहुंचकर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही साथ ग्रामीणों ने सभी शिक्षक और शिक्षिका को स्कुल क़े कार्यलय मे बंधक बनाकर हंगामा मचा रहे है और वरीय अधिकारी को बुलाने कि मांग करने लगे..

घटना की सूचना पर बीरपुर थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार अपने दल बल क़े साथ पहुंचकर जाँच मे जुट गए है मगर ग्रामीणों का विरोध उन्हें भी झेलना पड़ रहा है। एस पी योगेन्द्र कुमार ने बिहार नाउ को बताया कि घटना की सूचना मिली है पुलिस लाइन से अतिरिक्त सुरक्षा बल को भेजा जा रहा है। साथ ही डॉग स्काईड और एस एफ एल की टीम को घटनास्थल पर भेजा जा रहा है।

Related posts

Breaking : कोर्ट जा रहे वकील की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस..

Bihar Now

बिहार में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगा रहा है संदीप विश्वविद्यालय… शिक्षा क्षेत्र में डॉ.संदीप की बड़ी पहल …

Bihar Now

तेजस्वी यादव को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं, दसवीं पास भी नहीं … तेजस्वी यादव पर ‘PK’ का तंज …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो