Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

Breaking : 15 मई को माओवादियों का भारत बंद, झारखंड-बिहार समेत कई स्टेट में अलर्ट

भाकपा माओवादियों ने 15 मई को उत्तर भारत बंद का आह्वान किया है. भाकपा माओवादियों पुलिस के चौतरफा वार से बौखला गया है. चतरा में 5 नक्सलियों के मारे जाने के विरोध में संपूर्ण उत्तर भारत बंद का एलान किया है. बंद की जानकारी मिलने के बाद झारखंड बिहार साथ ही के अन्य स्टेट की पुलिस ने भी अपने सभी जिलों को अलर्ट जारी कर दिया है. वही बंद से दूध, मेडिकल, एंबुलेंस, अग्निशमन सेवा को मुक्त रखने की बात कही गई है….

वही बिहार के गया में जो पोस्टर जारी किए गए हैं. जिसमें 14 और 15 मई को दक्षिण झारखंड और दक्षिण बिहार में बंद का ऐलान किया गया है. लेकिन फिलहाल 14 मई के बंद की पुष्टि नहीं हो पाई है. दूसरी तरफ भाकपा माओवादियों के द्वारा 15 मई के बंद को लेकर एक पत्र जारी किया गया है.जिसमें लिखा गया है कि झारखंड के चतरा के जंगल में नशीला पदार्थ खिलाकर 5 साथियों की हत्या की गई. और छत्तीसगढ़ में 7 अप्रैल को ड्रोन से बमबारी कर उनके साथियों को मारा जा रहा है. जिसके विरोध में 15 मई को संपूर्ण उत्तर भारत में बंद का आह्वान किया गया है. इसके साथ माओवादियों ने सभी लोगों से बंद का समर्थन करने की अपील भी की है…

दूसरी तरफ पुलिस मुख्यालय के द्वारा झारखंड के नक्सल प्रभावित सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पत्र भेजकर बंद के दौरान पूरी तरह से अलर्ट रहने की हिदायत दी गई है. नक्सल अभियान के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है, साथ ही सभी एनएच और रेलवे रूटों पर भी निगरानी रखने को कहा गया है…

Related posts

BJP विधायक के बिगड़े बोल…कहा – मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना सबसे बड़ा झूठा बात है…

Bihar Now

विपक्षी एकता बैठक में लिया गया बड़ा फैसला !… NDA के खिलाफ अब होगा “INDIA”, हो गया ऐलान…

Bihar Now

Exclusive : सीवान में अपराधियों ने एक युवक को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो