Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : JDU विधायक के फिर “बिगड़े” बोल…”बनिया- बेकाल हमारे सामने टिकेगा क्या ?,जरुरत पड़ने पर खुद ठोक देंगे रिवाल्वर से…विधायक जी की नेतागिरी या दादागिरी ?…

राहुल कुमार, बिहार नाउ, भागलपुर

अपने विवादित बयानों से सूर्खियों में रहने वाले भागलपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने एक बार फिर विवादित बयान दे डाला है.. गोपाल मंडल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बनिया बेकाल सब हमारे सामने टिकने वाला है क्या?.

उन्होंने कहा कि हमसे बड़ा लड़ाकू वो सब थोड़े ही है.. हमारे पास तो बंदूक रहता ही है, जरुरत पड़ने पर साफ कर देंगे, ठोक देंगे…

बंधक बनाए जाने वाले सवाल पर गोपाल मंडल ने कहा कि हमको कौन बंधक बनाएगा.. उन्होंने कहा कि विधायक गोपाल मंडल को बंधक बनाए रखना, मतलब हमको मर जाना के बराबर है..

गोपाल मंडल ने कहा कि ऐसा नहीं है… हमको एक घंटा समझिये परेशान किया और कुछ नहीं.. बंधक बनाता तो दोनों तरफ से मार होता और हमसे बड़ा लड़ाकू वो लोग थोड़े ही है.. हम तब कितना को ठोक देते, साफ कर देते…

बता दें कि विधायक गोपाल मंडल इससे पहले भी विवादित बयान दे चूके हैं.. आरोप है कि गोपाल मंडल को जमीन कब्जा करने जाने पर ग्रामिणों ने बांका में बंधक बना लिया था.. गोपाल मंडल इस आरोपों को खारिज करते हुए एक बार फिर विवादित बयान दे डाला है…

 

Related posts

सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत, तीन जख्मी…

Bihar Now

Breaking : भारत बंद के दौरान बंद समर्थकों का उत्पात, दुकान में घुसकर जबरन करा रहे हैं दुकानें बंद…

Bihar Now

समस्तीपुर में सड़क हादसे में मौत पर जबरदस्त बवाल, उग्र हुईं भीड़… लाठीचार्ज से आक्रोशित लोगों ने‌ ट्रक को किया आग के हवाले…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो